10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यMaharashtra के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर फेंकी स्याही, फडणवीस बोले- बात...

Maharashtra के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर फेंकी स्याही, फडणवीस बोले- बात का अर्थ समझना चाहिए था

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड शहर में कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंकी गई। डॉ. बीआर अंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले पर मंत्री की टिप्पणी को लेकर उन पर अज्ञात व्यक्तियों ने स्याही फेंकी। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में कहा, “यह बहुत ही दुखद घटना है। चंद्रकांत पाटिल ने जो बात कही थी उसका अर्थ समझना चाहिए था। उसका अर्थ ये था कि डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर या कर्मवीर भाऊराव पाटिल ने कभी भी सरकार से अनुदान मांगकर संस्थाएं नहीं चलाई। उन्होंने लोगों के शिक्षा की व्यवस्था समाज से पैसा खड़ा कर और दानवीर लोगों को साथ में लेकर किया। मगर उनके शब्दों को पकड़कर इस तरह की घटना करना बहुत गलत बात है।”

बीआर अंबेडकर और ज्योतिबा फुले पर की थी टिप्पणी: इस दौरान कैबिनेट मंत्री के विरोध में नारेबाजी भी की गयी। इस घटना के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर शनिवार शाम को तीन अज्ञात लोगों ने तब स्याही फेंकी, जब वह पिंपरी-चिंचवाड़ में पार्टी के एक नेता के घर से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने तुरंत मंत्री पर स्याही फेंकने वालों को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने कहा कि वह पाटिल के एक बयान से भड़क गए थे।

गौरतलब है कि शुक्रवार को औरंगाबाद शहर में महात्मा फुले, डॉ. भीमराव अंबेडकर और कर्मवीर भाऊराव पाटिल को लेकर चंद्रकांत पाटिल ने विवादास्पद बयान दे दिया था। एक कार्यक्रम में बोलते हुए पाटिल ने शुक्रवार को कहा, “जिन्होंने स्कूल शुरू किए, अंबेडकर, फुले वो सरकारी सहायता पर निर्भर नहीं थे। उन्होंने लोगों के पास जाकर भीख मांगकर स्कूल शुरू किया, मैं एक स्कूल शुरू कर रहा हूं, कृपया मुझे पैसे दें।”

चंद्रकांत पाटिल ने दी सफाई: उनके शब्दों को इन नेताओं के अपमान के रूप में लिए जाने के बाद चंद्रकांत पाटिल ने स्पष्ट किया कि उनका मतलब था कि इन नेताओं ने दान से मिले सार्वजनिक धन से स्कूलों की स्थापना की गई थी। मेरा मतलब था चंदा मांगना कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी, दान या क्राउडफंडिंग की वर्तमान अवधारणा के समान है।”

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...