16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeखेलIPL: मैदान पर ही रोने लगे विराट, अनुष्का भी इमोशनल, RCB परिवार...

IPL: मैदान पर ही रोने लगे विराट, अनुष्का भी इमोशनल, RCB परिवार के लिए ये जीत खास

Published on

बेंगलुरु:

ग्रीक पौराणिक कथाओं में फीनिक्स पक्षी का जिक्र मिलता है, जो अमर है, जो चक्रीय रूप से पुनर्जीवित होता है अन्यथा फिर से जन्म लेता है। सूर्य से सीधा संबंध रखने वाले फीनिक्स पक्षी के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी राख से उठकर नया जीवन प्राप्त करता है। आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी फीनिक्स की तरह ही उभरी और शनिवार रात शानदार तरीके से प्लेऑफ में जगह बनाई। आधी रात तक चले मैच में, आरसीबी ने डिफेंडिंग चैंपियंस और चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ संयम नहीं खोया और अंत में न सिर्फ मैच जीता बल्कि प्लेऑफ में भी जगह बना ली। शुरुआत सात में से छह मैच गंवाकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली आरसीबी आईपीएल इतिहास की एकमात्र टीम बन चुकी है।

मैच की जैसी ही आखिरी गेंद फेंकी गई और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीतने की पुष्टि हुई। ग्राउंड पर जश्न शुरू हो गया। विराट कोहली खुशी में उछलने-कूदने लगे। भागने लगे। पूरे एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मानो करंट दौड़ गया हो। स्टेडियम के भीतर और बाहर मौजूद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। खुशी के इन लम्हों के बीच विराट कोहली इमोशनल हो गए। आंखों से टप-टप आंसू बहने लगे। अपनी जर्सी से नैनों के किनारों को पोछा। स्टैंड्स में मौजूद उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस थ्रिलिंग जीत के बाद भावुक हो गईं। पूरा मंजर बताने के लिए काफी था कि कोहली परिवार के लिए ये जीत कितने मायने रखती है। पूरी आरबीसी फैमिली को इस जीत की कितनी बेसब्री थी

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने पांच विकेट के नुकसान पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस (54) और विराट कोहली (47) ने पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में 78 रन की साझेदारी की। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रजत पाटीदार ने 23 गेंदों में 41 रन बनाए और कैमरून ग्रीन (17 गेंदों पर नाबाद 38 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की पार्टनरशिप कर लय बरकरार रखी। अंत में, दिनेश कार्तिक (6 में से 14) और ग्लेन मैक्सवेल (5 में से 16) ने आरसीबी के लिए छोटे-छोटे कैमियो खेले।

आरसीबी से बेहतर रन रेट के चलते चेन्नई सुपरकिंग्स अगर 201 रन भी बना लेती तो हारने के बावजूद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाती, लेकिन आरसीबी ने उसे 7/191 रन पर ही रोक दिया। चेन्नई के लिए रचिन रविंद ने 37 गेंदों में 61 रन बनाए, जबकि रविंद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने क्रमश: नाबाद 42 और 33 रन बनाए। अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने 13 गेंदों में 25 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को प्लेऑफ स्पॉट और जीत दोनों नहीं दिला पाए।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...