11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान ने ठीक किया, सारी दुनिया के मुस्लिम मुल्क दें साथ... इजरायल...

ईरान ने ठीक किया, सारी दुनिया के मुस्लिम मुल्क दें साथ… इजरायल पर हमले के बाद क्या बोले पाकिस्तानी

Published on

इस्लामाबाद

ईरान के इजरायल पर हमले की दुनियाभर में चर्चा है। इजरायल पर शनिवार-रविवार को ईरान की ओर से किए गए ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए गए। इससे पहले सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरान के राजनयिक दफ्तर पर इजरायल की ओर से हमला हुआ था। ईरान के हमले के बाद दोनों देशों में युद्ध जैसे हालात बनते दिख रहे हैं। पाकिस्तान के यूट्यूबर सुहेब चौधरी ने अपने चैनल के लिए लोगों से बात की है। सुहेब ने पाकिस्तान के लोगों से बात की तो कई ज्यादातर ने ईरान का समर्थन किया। साथ ही पाकिस्तान की फौज को भी ईरान का साथ देने के लिए कहा है।

सुहेब चौधरी से बात करते हुए हैदर अली ने कहा, ‘ईरान ने इजरायल पर हमला करके बिल्कुल ठीक किया। अब इससे आगे बढ़ते हुए सारे मुस्लिम मुल्कों को इकट्ठा होकर इजरायल पर हमला बोल देना चाहिए। इजरायल लगातार मुसलमानों पर जुल्म कर रहा है। ईरान के बाद पाकिस्तान और दूसरे मुल्कों को भी इस पर रिएक्शन देना चाहिए। दुनिया के सारे मुसलमान देश जिस तरह से चुप हैं, वो शर्म की बात है। गाजा पर जिस तरह का जुल्म है, उसके बाद तो ईरान ने जवाब देकर बहुत ठीक किया।

इजरायल के प्रोडक्ट का भी बायकॉट किया
ईरान-इजरायल में संघर्ष पर भारत ने दोनों देशों से तनाव को ना बढ़ाने की अपील की है। इस पर यासीन ने कहा, ‘गड़बड़ तो इजरायल की ओर से हो रहा है। इजरायल को कोई क्यों नहीं समझा रहा है। गाजा में सबसे पहले जंग रुकनी चाहिए, सबको देखना चाहिए कि वहां किस तरह से बच्चे और औरतें मर रही हैं। इजरायल पर दुनिया दबाव डाले कि गाजा में जुल्म को रोके। इजरायल को भी दुनिया देखे और अमन की बात करे। अब ईरान ने हमला कर दिया तो सबको अमन की बातें याद आईं।

अयूब नाम के शख्स ने सुहेब से कहा कि यहूदी लॉबी दुनियाभर में मुसलमानों को मार रही है। इजरायल और अमेरिका ने जो गठजोड़ बना लिया है, वो बहुत नुकसान दुनिया का कर रही है। दुनिया के मुसलमानों को ये सोचना चाहिए कि कैसे इजरायल को कमजोर किया जाए। कम से कम इजरायल के तमाम प्रोडक्ट को हम बायकॉट करना चाहिए ताकि माली तौर पर उनकी कमर टूटे।

नवीद अहमद ने इस पूरे मामले पर कहा कि इंडिया हो या पाकिस्तान सभी के लिए जंग ना होना ही बेहतर है। ईरान हमारे पड़ोस में भी है तो जाहिर है कि जंग होने से नुकसान सभी को होगा। ऐसे में इंडिया की जंग को ना बढ़ाने की बात अच्छी है लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि इजरायल और अमेरिका जिस तरह के दुनिया को अपने जूते पर रखना चाहते हैं, वो भी दुनिया के अमन-चैन के लिए बहुत बड़ी मुश्किल है।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...