12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप की चिट्ठी का ईरान ने दिया करारा जवाब, सीधी बातचीत से...

ट्रंप की चिट्ठी का ईरान ने दिया करारा जवाब, सीधी बातचीत से साफ इनकार, अमेरिका को बड़ा झटका

Published on

दुबई:

ईरान के राष्ट्रपति ने रविवार को कहा कि तेहरान ने उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पत्र के जवाब में अमेरिका के साथ सीधी बातचीत को खारिज कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर चिंता जताते हुए हाल में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई को पत्र भेजा था।

ईरान की प्रतिक्रिया पहली बार सामने आई
राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की टिप्पणी से पहली बार आधिकारिक तौर पर साफ हुआ है कि ईरान ने ट्रंप के पत्र पर किस तरह प्रतिक्रिया दी। इससे यह भी संकेत मिलता है कि दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है। पेजेशकियन ने ओमान के जरिये दी अपनी प्रतिक्रिया में वाशिंगटन के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता की संभावनाएं बरकरार रखी हैं।

ट्रंप की चिठ्ठी से नाराज क्यों हुआ ईरान
हालांकि, इस तरह की वार्ता बहुत कारगर साबित नहीं हुई हैं क्योंकि ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान उस परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था जो 2018 में विश्व शक्तियों के साथ तेहरान ने किया था। पेजेशकियन ने कहा, ”इस (ट्रंप के पत्र) प्रतिक्रिया में दोनों पक्षों के बीच प्रत्यक्ष वार्ता की संभावना को खारिज कर दिया गया है, लेकिन इस बात पर जोर दिया गया है कि अप्रत्यक्ष वार्ता का रास्ता खुला है।”

ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका पर लगाए आरोप
पेजेशकियन ने कैबिनेट बैठक के दौरान कहा, ”हम बातचीत से नहीं बचते हैं, लेकिन वादों के उल्लंघन के कारण हमारे सामने कुछ मुद्दे हैं। उन्हें (अमेरिका) यह साबित करना होगा कि वे विश्वास बहाली कर सकते हैं।” व्हाइट हाउस ने इन टिप्पणियों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...