8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय1650 किमी रेंज वाली क्रूज मिसाइल परीक्षण के बाद बोला ईरान- डोनाल्ड...

1650 किमी रेंज वाली क्रूज मिसाइल परीक्षण के बाद बोला ईरान- डोनाल्ड ट्रंप की करना चाहते हैं हत्या

Published on

दुबई,

ईरान ने 1650 किमी की मारक क्षमता वाली एक क्रूज मिसाइल डवलप की है. इसके साथ ही ईरान के एक कमांडर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारना चाहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध चल रहा है. इस दौरान रूस ने यूक्रेन के खिलाफ ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल किया है. ऐसे में पश्चिमी देशों को इस बात से परेशानी हो सकती है. साथ ही वह इसे लेकर मुद्दा बना सकते हैं. इस बात की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए क्रूज मिसाइल डवलप की गई है.

एजेंसी के मुताबिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स एयरोस्पेस फोर्स के प्रमुख अमीराली हाजीज़ादेह ने ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की अमेरिका द्वारा की गई हत्या का बदला लेने का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि हम इस बारे में कई बार पहले भी कह चुके हैं कि हम अपने शीर्ष कमांडर की मौत का बदला लेंगे. साथ ही कहा कि हम पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारना चाहते हैं.

हाजीजादेह ने कहा कि 1,650 किमी की रेंज वाली हमारी क्रूज मिसाइल को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के मिसाइल के बेड़े में शामिल किया गया है. हाजीजादेह ने कहा कि बगदाद में 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी के मारे जाने के कुछ दिनों बाद हमने ईराक में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया था. लेकिन हमारा बेकसूर सैनिकों को मारने का कोई इरादा नहीं था.

हाजीजादेह ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में कहा कि ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी को मारने का आदेश जारी करने वाले लोगों और सैन्य कमांडरों को मार दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसलिए हम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो की हत्या करना चाहते हैं. ईरानी नेताओं की ओर से कई बार सुलेमानी का बदला लेने की बात कही जा चुकी है.

ईरान ने अमेरिका के विरोध और यूरोपीय देशों द्वारा चिंता के बीच अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों का विस्तार किया है. वहीं, तेहरान का कहना है कि यह कार्यक्रम विशुद्ध रूप से रक्षात्मक प्रणाली के तहत है. ईरान ने कहा कि उसने यूक्रेन में युद्ध से पहले रूस को ड्रोन की आपूर्ति की थी. रूस ने बिजली स्टेशनों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...