8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यहै कोई स्‍टाफ... अंबाला के मुलाना CHC में आवाज लगाते रहे स्वास्थ्य...

है कोई स्‍टाफ… अंबाला के मुलाना CHC में आवाज लगाते रहे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सारे गायब, उठाया बड़ा कदम

Published on

अंबाला

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को अंबाला के मुलाना कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में छापा मारा। इस दौरान वहां सारा स्‍टाफ गायब म‍िला। इस पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने गैर हाजिर मिले पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जब सीएचसी में पहुंचे तो कोई स्‍टाफ मौजूद नहीं था। इस पर उन्‍होंने आवाज लगाई क‍ि कोई है? अगर कोई है तो जवाब दे? लेक‍िन क‍िसी भी ड‍िपार्टमेंट में कोई हेल्‍थ वर्कर नहीं म‍िला।

जानकारी के मुताब‍िक, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला के मुलाना में स्थित मुलाना CHC अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्‍हें कोई कर्मचारी नहीं म‍िला। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा क‍ि मैं वहां (मुलाना CHC) जब पहुंचा तो हैरान था। मैं वहां जोर-जोर से आवाज मारता रहा लेकिन कोई भी आदमी वहां नजर नहीं आया। मैंने जब हाज‍िरी रजिस्टर लेकर हाजिरी लगानी शुरू की तो उसमें पांच लोग अनुपस्थित थे, जिनको मैंने निलंबित किया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने यहां महिला स्वास्थ्य कर्मचारी से पूछताछ की। कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत सस्पेंड करने को कहा। हाजिरी रजिस्टर की जांच करने पर दो महिला स्टाफ सहित पांच कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसके बाद उन पर कार्रवाई की गई है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...