13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'ये ठीक नहीं हुआ...', G-20 में जिनपिंग और ट्रूडो की नोकझोंक, जानें...

‘ये ठीक नहीं हुआ…’, G-20 में जिनपिंग और ट्रूडो की नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली,

जी 20 के मंच पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच तकरार देखने मिली है. दोनों ही देशों के नेताओं ने जो मुलाकात की थी, वो बातचीत लीक हो गई. इस बात से चीनी राष्ट्रपति खासा नाराज हो गए और जब वे जस्टिन ट्रूडों से मिले, उन्होंने दो टूक कह दिया कि ऐसा नहीं होना चाहिए था.

क्यों नाराज हो गए शी जिनपिंग?
एक वीडियो सामने आया है जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को कह रहे हैं कि ये ठीक नहीं था. इस प्रकार से बातचीत नहीं की जा सकती है. अब शी जिनपिंग की इस नाराजगी पर तुरंत जस्टिन ट्रूडो का भी जवाब आ गया. उन्होंने कहा कि कनाडा में हम हमेशा से ही खुलकर बात करने में विश्वास रखते हैं, आगे भी वो जारी रहने वाला है. आगे भी साथ काम करेंगे, लेकिन कई मुद्दे होंगे, जिन पर हम शायद सहमत ना हों.

अब ये नोकझोंक कोई सामान्य घटना नहीं है. जी 20 एक अंतरराष्ट्रीय मंच है और यहां पर दुनिया के बड़े नेता साथ आते हैं. ऐसे में उस मंच पर दो देशों के नेताओं के बीच इस प्रकार की जुबानी नोकझोंक हैरान कर गई है. जो वीडियो सामने आया है, उसमें शी जिनपिंग का गुस्सा साफ नजर आ रहा है. वहीं दूसरी तरफ कनाडा पीएम भी दो टूक अपना जवाब दे रहे हैं. इस नोकझोंक के बाद दोनों नेता हाथ मिलाते हैं और वहां से निकल जाते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तीन साल बाद किसी मंच पर मुलाकात की है. दोनों ही नेता ने 10 मिनट तक कई मुद्दों पर चर्चा की.

किन मुद्दों पर हुई बातचीत?
इस मुलाकात के दौरान जस्टिन ट्रूडो द्वारा चीनी हस्तक्षेप पर विस्तार से बात की गई. उन्होंने उस ट्रेंड पर चिंता जाहिर की और जिनपिंग से एक्शन लेने की अपील हुई. इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी दोनों नेताओं ने अपने विचार रखे. अब जिन भी मुद्दों पर बातचीत हुई, चीन के मुताबिक उसे लीक कर दिया गया. कनाडा ने इस बात को स्वीकार तो नहीं किया है लेकिन जस्टिन ट्रूडो ने साफ कर दिया है कि उनके देश में खुलकर बात करने में विश्वास किया जाता है.

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this