17.7 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यअफसोस की बात है, भगवान करे न्याय मिले....बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों के...

अफसोस की बात है, भगवान करे न्याय मिले….बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों के धरने पर बोलीं मेनका गांधी

Published on

सुल्तानपुर

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद मेनका गांधी इन दिनों अपने चार दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में हैं। जहां उन्होंने अपनी ही पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विरुद्ध बयान दे डाला। मंगलवार रात एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों का समर्थन करते हुए कहा कि ‘अफसोस की बात है, भगवान करे उन्हें न्याय मिले।’ वहीं मेनका गांधी के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है।

चार दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं सांसद
मेनका गांधी चार दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची हैं। जिस तरह से उन्होंने दिल्ली जंतर-मंतर पर बैठी महिला पहलवानों का समर्थन करते हुए मीडिया में बयान दिया है उससे पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। वो इसलिए की महिला पहलवानों ने जिस कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाए हैं, वो भाजपा के सांसद हैं। सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद उनके विरुद्ध दिल्ली में दो गंभीर मामले भी दर्ज हुए हैं।

माफियाओं पर हुई कार्रवाई पर सीएम की तारीफ
चुनावी सभा के दौरान मेनका गांधी ने माफिया अतीक और मुख्तार पर हुई कार्रवाई के सवाल पर सीएम योगी की तारीफ किया था। साथ ही साथ सुल्तानपुर के भद्र बंधुओं का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए सांसद ने कहा था ये भी पूर्वांचल का एक हिस्सा है, यहां भी एक माफिया होता था। जिसकी इस वक्त कमर टूटी हुई है। मेनका गांधी ने आगे कहा था कि आम आदमी शराफत से जीना चाहता है। वो नहीं चाहता कोई किसी से डरे, किसी की वजह से अपना दरवाजा बंद रखे।

Latest articles

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...