19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलइस तूफान को रोकना नामुमकिन... भारत की लगातार 8वीं जीत में छाए...

इस तूफान को रोकना नामुमकिन… भारत की लगातार 8वीं जीत में छाए कोहली-जड्डू, महारिकॉर्ड बराबर

Published on

कोलकाता

ऐतिहासिक ईडन गार्डंस पर विराट कोहली ने 35वें जन्मदिन पर 65000 दर्शकों के सामने अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड 49 शतकों की बराबरी की। उनकी शतकीय पारी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 327 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे साउथ अफ्रीकी बब्बर शेरों को भारतीय पेसरों और स्पिनरों ने घुटनों पर ला दिया। टूर्नामेंट में रनों का पहाड़ा खड़ा करने वाली टीम ने 27.1 ओवरों में 83 रन बनाते हुए हथियार डाल दिए। यह भारत की लगातार 8वीं जीत है और इसके साथ ही भारत ने अपने 2003 में बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

इस 243 रनों की जीत के साथ ही भारत ने बता दिया कि उसे रोक पाना अब किसी के बस की बात नहीं है। भारतीय टीम के स्कोर का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम रविंद्र जडेजा (33/5) की बलखाती गेंदों के आगे पस्त हो गई, वहीं मोहम्मद शमी (18/2), कुलदीप यादव (7/2) और मोहम्मद सिराज (एक विकेट) ने बवाल बॉलिंग से साउथ अफ्रीका को हरा के लिए मजबूर कर दिया।

एक विश्व कप में लगातार जीत

टीम साल जीत
ऑस्ट्रेलिया 2007 11
ऑस्ट्रेलिया 2003 11
न्यूजीलैंड 2015 8
भारत 2023 8*
भारत 2003 8
न्यूजीलैंड 1992 7
भारत 2015 7

विराट कोहली ने जड़ा 49वां वनडे शतक

विराट कोहली ने जड़ा 49वां वनडे शतक
इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में 302 रन से मिली जीत में शतक से 12 रन से चूके कोहली ने आखिरकार यहां अपने 289वें मैच में 277वीं पारी में 49वां शतक जमाया। तेंदुलकर ने 463 वनडे की 452 पारियों में 49 शतक और 96 अर्धशतक बनाये थे। सचिन के नाम सौ अंतरराष्ट्रीय शतक हैं जबकि कोहली का यह 79वां अंतरराष्ट्रीय शतक है जिन्होंने टेस्ट में 29 और टी20 में भी एक शतक बनाया है।

कोहली के शतक लगाते ही पूरा स्टेडियम झूम उठा
कोहली ने श्रेयस अय्यर (77 रन) के साथ तीसरे विकेट की साझेदारी में 134 रन बनाकर भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी। शीर्ष दो टीमों के इस मुकाबले में केशव महाराज को छोड़कर दक्षिण अफ्रीका का कोई गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों खासकर कोहली पर अंकुश नहीं लगा सका। कोहली ने पारी के 49वें ओवर में कागिसो रबाडा की गेंद पर एक रन लेकर तिहरा अंक छुआ तो पूरा ईडन गार्डंस उनके नाम से गूंज उठा। उन्होंने हेलमेट उतारकर दर्शकों और ड्रेसिंग रूम का अभिवादन स्वीकार किया और आसमान की ओर देखा।

रोहित शर्मा ने दी गजब की शुरुआत
इससे पहले रोहित शर्मा ने विध्वंसक अंदाज में आगाज किया। नई गेंद के अपने दोनों गेंदबाजों को कामयाबी नहीं मिलती देख दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने छठे ओवर में कागिसो रबाडा को गेंद सौंपी जिन्होंने अपने कप्तान के भरोसे को सही साबित करके खतरनाक होते दिख रहे रोहित को पवेलियन भेजा। रोहित ने मिडऑफ पर काफी तेज शॉट खेला लेकिन बावुमा ने अपने पीछे की ओर झुकते हुए अपने सीने पर शानदार कैच लपका। रोहित ने 24 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए।

कोहली और अय्यर के बाद जडेजा का तूफान
रोहित के जाने के बाद मैदान पर उतरे कोहली का दर्शकों ने तेज शोर के साथ स्वागत किया। कोहली ने रबाडा को चौका लगाकर खाता खोला। दूसरे छोर पर गिल ने यानसेन को मिड ऑन के ऊपर से छक्का लगाया। रबाडा के डाले दसवें ओवर में कोहली ने मिड ऑफ और एक्स्ट्रा कवर के बीच से चौका निकाला। इसके बाद स्ट्रेट में चौका जड़ा। इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के सबसे कामयाब स्पिनर केशव महाराज 11वें ओवर में गेंदबाजी के लिये आये और गिल को बोल्ड कर दिया। गिल इतने हैरान थे कि डीआरएस ले डाला लेकिन फैसला गेंदबाज के पक्ष में रहा।

कोहली और श्रेयस ने ढीली गेंदों को नसीहत देते हुए रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। इस बीच महाराज के दस ओवर का कोटा पूरा हो गया जिन्होंने सिर्फ 30 रन देकर एक विकेट लिया। श्रेयस ने 30वें ओवर में शम्सी को दो चौके जड़े और एडेन मार्कराम को 34वें ओवर में छक्का लगाया। शतक की ओर बढते दिख रहे श्रेयस हालांकि एंगिडि की गेंद पर हवाई शॉट खेलकर गलती कर गए और मार्कराम ने उनका कैच लपककर 134 रन की इस साझेदारी का अंत कर दिया। श्रेयस ने अपनी पारी में 87 गेंद खेलकर सात चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद कोहली (नाबाद 101) और सूर्यकुमार यादव (19 गेंद में 22 रन) ने तेजी से रन बंटोरे। यादव को 46वें ओवर में शम्सी ने विकेट के पीछे क्विंटन डि कॉक के हाथों लपकवाया। रविंद्र जडेजा 15 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद रहे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...