4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'आपको सुन कर मजा आ गया' वसुंधरा राजे ने क्यों की राधा...

‘आपको सुन कर मजा आ गया’ वसुंधरा राजे ने क्यों की राधा मोहन अग्रवाल की तारीफ? सामने थे मदन राठौड़

Published on

जयपुर

राजस्थान में बीजेपी के चीफ के तौर पर मदन राठौड़ को दूसरी बार कमान मिली है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बीजेपी प्रभारी पर दिया एक बयान चर्चा में आ गया है। इसमें उन्होंने बीजेपी प्रभारी और फायर ब्रांड नेता राधा मोहन अग्रवाल के भाषण को लेकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राधा मोहन भाषण को सुनकर मजा आ गया। उन्होंने कहा कि ‘राधा मोहन अग्रवाल जी को आज मैंने पहली बार सुना है, जिस तरह से वह बेबाक होकर अपनी बात रखते हैं, उसे सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा और वाकई में मजा आ गया।’

आपका भाषण सुनकर मुझे मजा आ गया: वसुंधरा राजे
बीजेपी के मदन राठौड़ के निर्वाचित होने पर कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने राजस्थान प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की तारीफ कर डाली। उन्होंने कहा कि ‘बेबाक तरीके से अपनी बात सबके सामने रखने वाले राधा मोहन को आज मैंने पहली बार सुना है। आपने जिस तरह से अपनी बात सबके सामने रखी है, मुझे काफी अच्छा लगा और मजा आ गया। राजे ने कहा कि आप जब से आए हो, तब से उसका सही काम याद दिला देते हो, कोई डिप्लोमेसी नाम की चीज नहीं है, सीधे-सीधे जो बोलना है, वो बोल देते हैं। ऐसे हमारे प्रभारी, इस चुनाव के पर्यवेक्षक हैं। इन्होंने संगठन और सत्ता के तराजू को बैलेंस करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री के पैर में पैर डालने से कुछ नहीं होता: राधा मोहन
बीजेपी प्रभारी बनने के बाद राधा मोहन अग्रवाल अपने बेबाक और विवादित बयानों के कारण सियासत की सुर्खियों में रहते हैं। इधर, राधा मोहन अग्रवाल ने बड़ा बयान देते हुए सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, कभी – कभी ऐसा भी होता है, जब मुख्यमंत्री के पैर में पैर डालने से लगता है सब कुछ काम हो गया, लेकिन ऐसा नहीं होता है। अग्रवाल ने कहा कि ‘तीन लोगों ने मुझे राजस्थान में चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। मैंने उन्हें प्रदेश कार्यालय भेजा, लेकिन जब वह यहां आए, तो बिना पर्चा भरे ही लौट गए।’ उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ से कहा कि राजस्थान में आपके लिए काम करना चुनौती पूर्ण है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...