4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयहोली मिलन समारोह पर पटियाला हाउस कोर्ट में आइटम डांस, दिल्ली HC...

होली मिलन समारोह पर पटियाला हाउस कोर्ट में आइटम डांस, दिल्ली HC ने बार की हरकत पर डिस्ट्रिक्ट जज से मांगी रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान विकास सिंह और सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के बीच हुए विवाद के बाद एक तरह से वकीलों और जूडिशरी के बीच अघोषित लड़ाई शुरू हो गई है। ताजा मामला मं दिल्ली हाईकोर्ट ने उस घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है जिसमें होली मिलन समारोह पर बार के प्रोग्राम में आइटम डांस करा दिया गया। दिल्ली हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज से मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की है।

मामले के मुताबिक नई दिल्ली बार एसोसिएशन ने सोमवार 6 मार्च को होली मिलन समारोह के प्रोग्राम में आइटम सांग करा दिया। खास बात है कि ये कार्यक्रम पटियाला हाउश कोर्ट परिसर में हुआ था। हाईकोर्ट के संज्ञान में ये मामला आया को फुल बेंच ने मामले की निंदा की। हाईकोर्ट का कहना था कि कोर्ट परिसर में हुआ आइटम डांस किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता। इससे न्यायपालिका पर धब्बा लगा है। इससे न्यायपालिका की छवि धूमिल हुई है। बार एंड बेंच की खबर के मुताबिक हाईकोर्ट ने प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज से सारे मामले की जांच करने को कहा है।

हाईकोर्ट के तेवर इतने ज्यादा तल्ख थे कि फैसले में यहां तक कहा गया कि जब तक मामला पूरी तरह से निपट नहीं जाता तब तक नई दिल्ली बार एसोसिएशन की मौजूदा कार्यकारिणी कोर्ट परिसर का इस्तेमाल अपने किसी भी प्रोग्राम के लिए नहीं कर सकेगी। हाईकोर्ट ने यहां तक कहा कि प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज ये सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी कोर्ट बार को किसी कार्यक्रम कीअनुमति न दे। खबर के मुताबिक कई वकीलों ने नई दिल्ली बार एसोसिएशन को चिट्ठी लिखकर कहा है कि इस तरह का अश्लील प्रोग्राम कैसे कराया गया। ये बार की छवि के अनुकूल नहीं है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...