13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यUP : 'मुस्लिम औरतों की डिमांड करता है जेलर...' वार्डन ने दी...

UP : ‘मुस्लिम औरतों की डिमांड करता है जेलर…’ वार्डन ने दी सुसाइड की धमकी, दरोगा का वीडियो वायरल

Published on

एटा

उत्तर प्रदेश के एटा जिला कारागार में तैनात वार्डन ने सुसाइड कर लेने की बात कही है। राजीव कुमार नामक दरोगा ने वीडियो जारी करते हुए जेलर पर संगीन आरोप लगाए हैं। वीडियो में वार्डन ने ड्यूटी के दौरान छुट्टी नहीं देने, महिलाओं के साथ अय्याशी शोषण का आरोप लगा है। इतना ही नहीं वार्डन ने मुस्लिम महिलाओं की डिमांड किए जाने का आरोप भी लगाया है। हालांकि NBT ऑनलाइन इसकी पुष्टि नहीं करता है।

एटा के राजीव कुमार नामक दरोगा ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने कारागार के जेलर प्रदीप कश्यप पर अय्याशी, उत्पीड़न करने और छुट्टी नहीं देने के संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही। वीडियो में जेलर पर आरोप लगाते हुए वह भावुक हो गए और गला रुंध गया।

वीडियो में दरोगा कहते हैं कि आमतौर पर लोग पुलिस वालों से डरते हैं लेकिन पुलिस वाले कितने दुखी रहते हैं, ये मैं आपको बता रहा हूं। एटा जेल में जेलर प्रदीप कश्यप ने सबकी जिंदगी खराब कर रखी है। शादी के नाम पर एक नर्स का उत्पीड़न किया। कासगंज की एक लड़की को शादी के लिए गुमराह कर रखा है। वह मुस्लिम महिला को लाने की मांग करते हैं।

इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया कि पिछले सत्र में छह महीने छुट्टी नहीं दी। इस सत्र में पांच-छह महीने से छुट्टी नहीं दी है। मैं ड्यूटी करके आ रहा था। बंदियों के सामने मेरी बेइज्जती की। जेल के कर्मचारियों ने मेरे खिलाफ उनको भड़का रखा है। छह-छह महीने बच्चों से रिश्तेदारों से नहीं मिल पाता हूं। मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा है। दोस्तों मैं आपकी दुनिया से जा रहा हूं।

वहीं जेल अधीक्षक ने इन सभी आरोपों को बकवास और अनर्गल बताते हुए कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने लिखा कि वर्दी में होते हुए इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना अनुशासनहीनता में आता है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....