4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयओल्ड राजेंद्र नगर जाना जया प्रदा को पड़ा महंगा, छात्रों ने लौटाया...

ओल्ड राजेंद्र नगर जाना जया प्रदा को पड़ा महंगा, छात्रों ने लौटाया वापस, बोले- राजनीति न करो

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद छात्रों के बीच फैला आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. राउ आईएएस कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से तीन बच्चों की मौत पर सभी प्रशासन से गुस्साए हुए हैं. इस बीच बीजेपी की पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा ओल्ड राजेंद्र नगर में प्रोटेस्ट कर रहे बच्चों के बीच पहुंची और उनसे बातचीत की लेकिन वहां मौजूद छात्रों को जया प्रदा की हमदर्दी पसंद नहीं आई. जब जयप्रदा ने छात्रों से बातचीत की तो जवाब में उनको मिला कि यहां आकर वह राजनीति न करें.

जया प्रदा ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
जया प्रदा ने ओल्ड राजेंद्र नगर पहुंचकर छात्रों ने कहा कि ‘मैं आप सभी का सम्मान करती हूं. मैं आपका दर्द समझता हूं, चार दिन से आप यहां बैठे हैं. मैं एक मां हूं और मेरा भी एक बेटा है. मैं हैदराबाद से सिर्फ़ आपके लिए आई हूं. आप सभी मेरे बच्चे जैसे हैं, मैंने समझने की कोशिश की कि आप लोग क्या कह रहे हैं. कहते हैं कि AAP ने दिल्ली के लोगों को निराश किया है, क्या आप लोग सिर्फ़ पैसा कमाना चाहते हैं. हम आपकी आवाज़ बनेंगे’. जया प्रदा की यह बातें सुनकर छात्रों के बीच आक्रोश पैदा हो गया और वह अभिनेत्री को ही उल्टी सीधा कहने लगे.

छात्रों ने कहा- वापस जाओ
जया प्रदा की बात सुन प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि ‘आपकी पार्टी केंद्र में है जो एमसीडी कमिश्नर, एलजी की नियुक्तियां करती है, आप भी उतने ही जिम्मेदार हैं. छात्रों ने आगे कहा कि आपके बच्चे विदेश में पढ़ते हैं, पहले हमारे साथ एक घंटा बैठिए फिर बोलिए लेकिन मुद्दे का राजनीतिकरण मत कीजिए’. जया प्रदा के सामने प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने ‘Go Back’ के नारे भी लगाए.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...