6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयग्रीन कार्ड को लेकर जेडी वेंस बोले- धारक के पास अमेरिका में...

ग्रीन कार्ड को लेकर जेडी वेंस बोले- धारक के पास अमेरिका में रहने का अनिश्चितकालीन अधिकार नहीं, हम अमेरिकी करते हैं तय

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ग्रीन कार्ड को लेकर एक बयान दिया है, जिसने इस प्रतिष्ठित कार्ड की वैलिडिटी एक नई बहस छेड़ दी है। जेडी वेंस ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में कहा कि एक ग्रीन कार्ड आप्रवासियों को अमेरिका में अनिश्चितकाल तक रहने का अधिकार नहीं देता है। ग्रीन कार्ड आधिकारिक तौर पर ‘परमानेंट रेजिडेंट कार्ड’ (स्थायी निवासी कार्ड) के रूप में जाना जाता है। यह विदेशी नागरिकों को अमेरिका में रहने और काम करने का अधिकार प्रदान करता है। हालांकि, नाम के बावजूद, ‘स्थायी निवास’ एक अनिश्चितकालीन प्रवास की पूर्ण गारंटी नहीं है।

वैंस ने फॉक्स न्यूज के द इंग्राहम एंगल की होस्ट लॉरा इंग्राहम के साथ एक इंटरव्यू में कहा, ”एक ग्रीन कार्ड धारक के पास अमेरिका में रहने का अनिश्चितकालीन अधिकार नहीं होता है… यह मूल रूप से स्वतंत्र भाषण के बारे में नहीं है और मेरे लिए, हां, यह राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में है, लेकिन इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि हम अमेरिकियों के रूप में यह निर्णय लेते हैं कि कौन हमारे राष्ट्रीय समुदाय में शामिल होने का हकदार है।” उन्होंने आगे कहा, ”और अगर विदेश मंत्री और राष्ट्रपति तय करते हैं कि इस व्यक्ति को अमेरिका में नहीं होना चाहिए और उन्हें यहां रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है तो बस इतना ही।”

कोलंबिया विश्वविद्यालय के छात्र की गिरफ्तारी ने छेड़ी बहस
वेंस का यह बयान कोलंबिया विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट छात्र महमूद खलील की गिरफ्तारी के बाद आया है। खलील एक ग्रीन कार्ड धारक है, जिसे कोलंबिया विश्वविद्यालय में पिछले वसंत के महीने में इजरायल-हमास युद्ध के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन में उनकी भूमिका के लिए शनिवार को हिरासत में लिया गया।खलील के वकील के अनुसार, उनके ग्रीन कार्ड को ट्रंप प्रशासन की ओर से रद्द कर दिया गया था, लेकिन न्यूयॉर्क के संघीय न्यायाधीश जेसी फुरमैन ने सुनवाई होने तक उन्हें निर्वासित करने के लिए किसी भी तत्काल प्रयास को रोक दिया।

कुछ परिस्थितियों में ग्रीन कार्ड हो सकता है रद्द
अमेरिकी कानून कुछ परिस्थितियों में ग्रीन कार्ड रद्द करने की अनुमति देता है, जिसमें अपराधी गतिविधि, देश से लंबे समय तक अनुपस्थिति या आव्रजन नियमों का पालन न करना शामिल है।बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्कल ऑफ काउंसल्स के पार्टनर रसेल ए स्टामेट्स ने कहा, ”आम तौर पर ग्रीन कार्ड धारकों को अमेरिकी नागरिकों की तरह ही पहले संशोधन के अधिकार प्राप्त होते हैं। संवैधानिक रूप से संरक्षित भाषण, जिसमें शांतिपूर्ण विरोध शामिल है, आमतौर पर ग्रीन कार्ड को रद्द करने के लिए आधार नहीं होगा। ग्रीन कार्ड गंभीर अपराधों या अन्य स्पष्ट उल्लंघनों के लिए रद्द किए जाते हैं।”

सुनवाई का अधिकार होने के बाद भी किया इन कारणों के लिए किया जा सकता है निर्वासित
किंग स्टब एंड कासीवा एडवोकेट्स एंड अटॉर्नीज की पार्टनर ऑरेलिया मेनेजेस ने कहा, ”हालांकि उनके पास मजबूत कानूनी सुरक्षा होती है, जैसे कि आव्रजन न्यायाधीश के सामने सुनवाई का अधिकार और निर्वासन आदेशों के खिलाफ अपील करने की क्षमता, फिर भी उन्हें उग्र अपराधों, धोखाधड़ी, राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों या बहुत लंबे समय तक अमेरिका के बाहर रहकर निवास को छोड़ देने जैसे कारणों से निर्वासित किया जा सकता है।”उन्होंने आगे कहा, ”हालांकि, वे छूट, निर्वासन के निरस्तीकरण या अन्य कानूनी बचावों के माध्यम से राहत प्राप्त कर सकते हैं, खासकर अगर उनके पास मजबूत पारिवारिक संबंध हैं या उन्होंने अमेरिका में एक लंबी अवधि तक निवास किया है।”

वैध गतिविधियों के लिए रद्दीकरण बढ़ाता है चिंता
स्टामेट्स ने कहा, ”संवैधानिक रूप से वैध गतिविधियों के लिए ग्रीन कार्ड धारकों को गिरफ्तार करना, और उन्हें निर्वासित करना अमेरिकी नीति में एक नाटकीय परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है।”एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, खलील के वकील एमी ग्रीर ने कहा कि ICE एजेंटों ने शुरू में दावा किया था कि वे उनका छात्र वीजा को रद्द करने के लिए एक विदेश मंत्रालय के आदेश पर काम कर रहे थे। जब उन्होंने उन्हें सूचित किया कि खलील ग्रीन कार्ड के साथ एक स्थायी निवासी है तो उन्होंने कहा कि वे इसके बजाय उस स्थिति को रद्द कर देंगे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...