9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यझांसी: पति की गैर मौजूदगी में जिस महिला क्लर्क के घर में...

झांसी: पति की गैर मौजूदगी में जिस महिला क्लर्क के घर में मिला था पार्षद, उसने जहर खा लिया

Published on

झांसी:

जिस महिला क्लर्क के घर से रात में पति की गैर मौजूदगी में पार्षद के पकड़े जाने पर हंगामा हुआ था, उस महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। ड्यूटी पर घर से बाहर गए स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी ने 8 अप्रैल की रात फोन कर पुलिस को सूचना दी थी कि उसके घर में एक शख्स उसकी पत्नी से मिलने पहुंचा है। इस सूचना पर पुलिस उस शख्स के घर पहुंची थी। घर में पार्षद और एक अन्य शख्स के मौजूद होने से काफी विवाद हुआ था और लोगों ने देर रात हुए तमाशे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

पूरे हंगामे के बाद जहां पति ने एक वीडियो वायरल करते हुए क्लर्क पत्नी और पार्षद से अपनी जान को खतरा बताया था। दूसरी ओर हंगामा और विवाद बढ़ने पर शुक्रवार को महिला ने जहर खा लिया। उसे तत्काल मऊरानीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से डाक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस दोनों पक्षों की बातों के आधार पर जांच कर रही है। अभी तक किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

पत्‍नी नीले ड्रम में भरकर फेंकने की देती है धमकी: पति
इस पूरे मामले में महिला क्लर्क के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी और पार्षद मिलकर उसकी हत्या कर नीले ड्रम में डालकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे। दूसरी ओर देर रात हुए हंगामे के मसले पर पत्नी ने कहा कि रात में पेट में दर्द होने पर उसने पार्षद को अपने घर बुलाया था। फिलहाल पुलिस गुत्थी को सुलझाने में लगी है और सोशल मीडिया पर यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सीओ मऊरानीपुर रामवीर सिंह ने बताया कि महिला ने जहर क्यों खाया है, इस बात की जांच की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this