9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजिनपिंग की तानाशाह सरकार! 15 लाख लोग गिरफ्तार, छावनी बनी बीजिंग

जिनपिंग की तानाशाह सरकार! 15 लाख लोग गिरफ्तार, छावनी बनी बीजिंग

Published on

बीजिंग

शी जिनपिंग लगातार तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। बीजिंग की सड़कों पर भी इसकी तैयारी देखने को मिल रही है। किसी भी तरह के विरोध की आवाज को दबाने के लिए चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 15 लाख से अधिक लोगों को गिरफ्तार या फिर नजरबंद किया गया है।

अधिकारियों ने ऐसे किसी भी व्यक्ति को भी शहर में प्रवेश करने से रोक दिया है, जिसने एक कोरोना वायरस से संक्रमित इलाकों की यात्रा की है। साथ ही लोगों के पहचान पत्र की भी गहन जांच की जा रही है।न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में चीनी अधिकारी के हवाले से कहा कि बीजिंग की सड़कों पर तब तक यह पाबंदी जारी रहेगी, जब तक कि ताजपोशी का कार्यक्रम खत्म नहीं हो जाता है।

आपको बता दें कि चीन में हर पांच साल में राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक बुलाई जाती है। इस सम्मेलन में देश के अगले नेताओं का अभिषेक किया जाता है। अपने 10 वर्षों के शासन के दौरान शी जिनपिंग ने माओत्से तुंग के बाद चीन की सत्ता पर पकड़ मजबूत करने वाले दूसरे राजनेता बनकर उभरे हैं। उन्होंने बड़े पैमाने पर स्वतंत्र नागरिक समाज का सफाया कर दिया है। मानवाधिकार वकीलों को कैद कर लिया है।

बीजिंग में सशस्त्र अधिकारी ग्रेट हॉल के चारों ओर सड़कों पर गश्त करते हैं। अगले रविवार को यहीं से जिनपिंग देश को संबोधित करेंगे। इन दिनों बीजिंग की सड़कों पर साइकिल सवारों को भी रोका जाता है और उनकी गहन जांच की जाती है।

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि अधिकारियों ने जून के अंत तक देश भर में 15 लाख से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे ताजपोशी के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में मदद मिली है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...