19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यजीतन राम मांझी ने कैबिनेट छोड़ने की दी धमकी, बाद में मारी...

जीतन राम मांझी ने कैबिनेट छोड़ने की दी धमकी, बाद में मारी पलटी ; कहा- एनडीए को होगा पूरा सपोर्ट

Published on

पटना

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान मांझी ने कैबिनेट छोड़ने की धमकी तक दे डाली। उन्होंने कहा कि एनडीए में उनकी पार्टी को उचित तवज्जो नहीं मिल रहा है। हालांकि, इसके बाद पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए जीतन राम मांझी ने अपनी बात को स्पष्ट किया और कहा कि उनकी एनडीए से कोई नाराजगी नहीं है।जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे जो इतना बड़ा पद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया है, वह कोई मामूली बात नहीं है। दिल्ली चुनाव में उनकी पार्टी पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में है।

एनडीए में तवज्जो नहीं मिलने पर जताई थी नाराजगी
दरअसल, मुंगेर में जीतन राम मांझी ने कहा था कि हमें एनडीए में तवज्जो नहीं दी जा रही है। पहले झारखंड में, अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी हमारी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई है। ऐसा लगता है कि अब हमें अपना वजूद दिखाना पड़ेगा।

वोट बैंक के अनुसार गठबंधन में सीट देने की मांग
जीतन राम मांझी ने मंच से कहा- ‘जब लोग हमारे साथ हैं, मेरे पास वोट है तो हमें सीट क्यों नहीं मिली। ये प्रश्न करना है मुझे। हमारा स्टैंड साफ है, जो हमारा अस्तित्व है, उसके मुताबिक हमें सीट दो। हम अपने नहीं, दलितों के फायदे के लिए सीट मांग रहे हैं। मेरी बात आगे नहीं बढ़ती है तो लग रहा है कि मुझे मोदी कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा।’

उन्होंने सवाल करते हुए आगे कहा- ‘ये न्याय है क्या? हमारा कोई अस्तित्व नहीं है क्या? वह (भाजपा) समझते हैं कि हमारा कोई अस्तित्व नहीं है, इसलिए तो हमें सीट नहीं दी गई। अगर उनके पास वोट हैं तो उन्हें सीट क्यों नहीं मिल रही है?’

बीपीएससी अभ्यर्थियों के मुद्दे पर चिराग और पीके पर निशाना
इसके साथ ही, मांझी ने बीपीएससी परीक्षा को लेकर चिराग पासवान और प्रशांत किशोर के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान का राजनीतिक दृष्टिकोण मैं नहीं जानता, लेकिन बीपीएससी अभ्यर्थियों के मामले में बिहार सरकार ने बहुत उदार तरीके से छात्रों के साथ व्यवहार किया है। 912 केंद्रों में से 911 पर परीक्षा सही तरीके से हुई। एक केंद्र पर गड़बड़ी होने पर दोबारा परीक्षा का आयोजन किया गया। अगर कुछ छात्र अनशन कर रहे हैं तो वह राजनीति कर रहे हैं। बिहार सरकार और आयोग का निर्णय बिल्कुल सही है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this