11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यजीतन राम मांझी की मांग, NDA की उड़ेंगी नींदें! 40 सीटों पर...

जीतन राम मांझी की मांग, NDA की उड़ेंगी नींदें! 40 सीटों पर अटकी ‘मान’ और ‘सम्मान’ की लड़ाई

Published on

पटना

तो क्या राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गले की फांस बनने जा रहे हैं जीतन राम मांझी? पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने जिस तरह से ताकत, जनसंख्या और अपनी लोकप्रियता के सहारे एनडीए के सामने सीटों की चुनौती रखी है वो होश उड़ाने वाली है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि उन्होंने एनडीए नेतृत्वकर्ता को यहां तक कह डाला कि चुनाव में उन्हें कमतर आंका गया है। हाल ही में उन्होंने 40 सीटों का डिमांड कर एनडीए नेतृत्व पर दबाव बना डाला।

हम पार्टी की अनदेखी पर जीतन राम मांझी की नाराजगी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने 19 जनवरी को जहानाबाद के गांधी मैदान में मुसहर-भुईया समाज को संबोधित करते यह कह डाला कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में हम पार्टी अपनी सही हिस्सेदारी लगी। साथ ही उन्होंने खुल कर अपनी राजनीतिक ताकत और एनडीए में मिलीं उपेक्षा का जिक्र किया।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तो यह भी कह डाला कि एनडीए ने उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को कमजोर समझने की गलती की है। उन्होंने अपनी उपेक्षा को लेकर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि बिहार में मुसहर और भुइंया समाज की आबादी को देखते हुए उनकी राजनीतिक ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

नाराज मांझी ने दिलाई दिल्ली और झारखंड चुनाव की याद
जीतन राम मांझी ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ( सेक्युलर) की अच्छी पहुंच के बाद झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी टिकट नहीं दिया। उन्होंने सवाल किया- ‘क्या दिल्ली और झारखंड में हमारी पार्टी का प्रभाव नहीं है,? अगर हमें दिल्ली में दो-तीन सीटें मिलती, तो हमारी पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर दिखा सकती थी। बहार को ही लें तो उनकी पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है।

लोकसभा चुनाव में स्ट्राइक रेट सौ फीसदी रहा। अगर मौका दिया गया होता, तो यह प्रदर्शन अन्य राज्यों में भी दोहराया जा सकता था। मांझी ने यह भी एलान किया कि आगामी महीनों में पटना के गांधी मैदान में एक बड़ी सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें उनकी पार्टी अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी।

बिहार चुनाव में 40 सीटों की मांग फिर दोहराई
पूर्व मांझी ने भुइयां मुसहर सम्मेलन में जीतन राम मांझी ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में कम से कम 40 सीटों की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी 20 सीट से कम पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। मुसहर और भुइंया समाज की आबादी को ध्यान में रखते हुए हमें हमारे अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने अपनी इस मांग को लेकर महुआ और जहानाबाद जैसे जिलों में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर अपनी ताकत का एहसास कराने की बात कही।

बिहार में दलित राजनीति की जंग
बिहार में दलित राजनीति की भी जंग भीतर भीतर चल रही है। लोजपा (आर) को लगातार मिल रहे तरजीह से जीतन राम मांझी आहत थे। लोकसभा चुनाव में लोजपा (आर) को पांच सीट और हम पार्टी को एक सीट मिलने से भी आहत थे। लेकिन उपचुनाव में मिली जीत के बाद जीतन राम मांझी फॉर्म में आ गए और 40 सीट की डिमांड कर गए।

उन्हें उम्मीद थी कि दिल्ली विधानसभा में लोजपा की तरह ही एक सीट मिलेगी। पर नहीं मिलने के बाद उनका बयान आ गया कि भुइयां मुसहर की जनसंख्या के अनुसार टिकट मिले। और इस बार ज्यादा से ज्यादा टिकट लेने के लिए पटना में एक बड़ी रैली करने के लिए जिला जिला भ्रमण करने लगे हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...