18.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यसर्जिकल स्ट्राइक की बरसी पर J-K को दहलाने की साजिश, 'स्टिकी बम'...

सर्जिकल स्ट्राइक की बरसी पर J-K को दहलाने की साजिश, ‘स्टिकी बम’ से दो बसों को उड़ाया

Published on

उधमपुर ,

सर्जिकल स्ट्राइक की बरसी पर जम्मू कश्मीर के उधमपुर में 8 घंटे में दो खड़ी बसों में ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. शुरुआती जांच में इन बसों में IED के इस्तेमाल की बात सामने आई है. पुलिस का कहना है कि ये स्टिकी बम भी हो सकते हैं. उधमपुर में दो बसों में ब्लास्ट ऐसे वक्त पर हुए, जब 4 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दौरे पर आने वाले हैं. उधर, बसों में विस्फोट को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं.

जम्मू ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि बसों ब्लास्ट के मामले में जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में यह आईईडी ब्लास्ट लग रहा है. लेकिन जांच जारी है. ये उच्च तीव्रता के ब्लास्ट थे. हो सकता है कि आतंकियों ने स्टिकी बम का इस्तेमाल किया हो. इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.

दो जगहों पर बसों में ब्लास्ट
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में गुरुवार की सुबह बस स्टैंड पर खड़ी बस में ब्लास्ट हो गया था. हालांकि, इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. लेकिन ब्लास्ट इतना तेज था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. ये हादसा सुबह करीब 5.30 बजे हुआ. इससे पहले बुधवार रात 10:30 बजे डोमेल चौक पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी बस में धमाका हो गया था. यह वैसा ही धमाका था, जैसा गुरुवार सुबह बस में हुआ. दोनों दुर्घटनास्थलों के बीच में चार किमी की दूरी है. डोमेल चौक पर हुए हादसे में 2 लोग जख्मी हो गए थे.

4 अक्टूबर को अमित शाह का दौरा
ये ब्लास्ट ऐसे वक्त पर हुए, जब 4 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दौरे पर आने वाले हैं. इससे पहले उन्हें 30 सितंबर को तीन दिन के दौरे पर जम्मू कश्मीर आना था. उन्हें 1 अक्टूबर को रजौरी और 2 अक्टूबर को बारामूला में रैली को भी संबोधित करना था. लेकिन बाद में उनका दौरा आगे बढ़ गया.

पेट्रोल पंप पर खड़ी बस में हुआ ब्लास्ट
इससे पहले बुधवार रात को पेट्रोल पंप पर खड़ी बस में हुए ब्लास्ट में 2 लोग जख्मी हो गए. ये बस रोज यहीं खड़ी होती है. वहीं, गुरुवार की सुबह जिस बस में ब्लास्ट हुआ, वह बसंतगढ़ से आई थी, उसे सुबह बसंतगढ़ के लिए जाना था.

उधमपुर डीआईजी सुलेमान चौधरी ने बताया कि दो बसों में ब्लास्ट हुआ है. इनकी जांच की जा रही है. जो लोग घायल हुए हैं, उनसे भी पूछताछ की जा रही है. आतंकी एंगल से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. इतना ही नहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे लोग अपने वाहन को चलाने से पहले उसकी जांच कर लें.

3 किलो आईडी के साथ महिला गिरफ्तार
इससे एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी. सुरक्षाबलों ने पूंछ में 3 किलो आईडी (विस्फोटक) के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया था. महिला का नाम जतून अख्तर है. महिला से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं.

 

 

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...