12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजोशुआ RAW एजेंट या कुछ और... पाकिस्‍तानी ISI ने एक भारतीय के...

जोशुआ RAW एजेंट या कुछ और… पाकिस्‍तानी ISI ने एक भारतीय के खिलाफ चली कुलभूषण जाधव वाली चाल

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ दुष्‍प्रचार करना शुरू कर दिया है। आईएसआई के किराए के एजेंट सोशल मीडिया वेबसाइट एक्‍स से लेकर यूट्यूब तक पर भारत के नागरिक अजीत जॉन जोशुआ के खिलाफ दुष्‍प्रचार तेज कर दिया है। पाकिस्‍तानी दावा कर रहे हैं कि अजीत जॉन जोशुआ भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के एजेंट हैं और पाकिस्‍तान के अंदर आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और बलूचों को भड़का रहे हैं। पाकिस्‍तानी सेना की इस चाल का भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत ने साफ कह दिया है कि पाकिस्‍तानी फर्जी दावा कर रहे हैं और अजीत जॉन रॉ के एजेंट नहीं बल्कि बेंगलुरु में एक क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी हैं। व‍िश्‍लेषकों का कहना है कि पाकिस्‍तान अजीत जॉन के खिलाफ कुलभूषण जाधव वाली चाल चल रहा है जो इस समय पाकिस्‍तान की जेल में हैं। आइए समझते हैं पूरा मामला…

पाकिस्‍तानी आईएसआई के सोशल मीडिया एजेंट अपनी पोस्‍ट में दावा कर रहे हैं कि अजीत जोशुआ बलूच लिबरेशन आर्मी की मदद कर रहे हैं और ईरान में बीएलए के लोगों से मुलाकात की है। हाल ही में बलूचों ने पाकिस्‍तानी सेना पर भीषण हमला किया था और 100 से ज्‍यादा सैनिकों को मार दिया था। पाकिस्‍तान के इस दुष्‍प्रचार पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने करारा जवाब दिया है। भारत सरकार ने बताया कि जोशुआ भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और इस समय बेंगलुरु में तैनात हैं। जोशुआ ने साल 2014 में भारतीय विदेश सेवा को ज्‍वाइन किया था और इस समय वह क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बेंगलुरु में तैनात हैं।

पाकिस्‍तानी मंत्री ने भी रॉ के ख‍िलाफ उगला जहर
पाकिस्‍तान के सूचना मंत्री जान अचजई ने भी दावा किया कि जोशुआ रॉ के एजेंट हैं और ईरान में भारतीय खुफिया एजेंसी के काम को देखते हैं। वहीं एक्‍स पर भारत विरोधी पाकिस्‍तानी सेना के दुष्‍प्रचार को फैलाने के लिए कुख्‍यात अल्‍फा इंटेल ने लिखा, ‘रॉ अधिकारी अजीत जॉन जोशा की ईरान में पहचान हुई है। अजीत रॉ के एक सीनियर अधिकारी हैं और उन्‍हें विदेश सेवा में नाम के लिए शामिल किया गया है। अजीत इस समय ईरान में हैं। अजीत ने हाल ही में बीएलए के कमांडर बशीर जेब और अल्‍लाह नजर से मुलाकात की है ताकि ईरान-पाकिस्‍तान की सीमा पर आतंकी गतिव‍िधियों को भड़काया जा सके।’ असल में पाकिस्‍तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि भारत बलूचिस्‍तान में आतंकवाद को भड़का रहा है और बीएलए को मदद दे रहा है। बीएलए के लोगों ने चीनियों पर हमला किया है।

भारत सरकार ने पाकिस्‍तान के इस दावे को पुरजोर तरीके से खारिज किया है। व‍िश्‍लेषकों का कहना है कि आईएसआई कुलभूषण जाधव 2.0 दोहराने की तैयारी कर रही है ताकि भारत को दुनियाभर में बदनाम किया जा सके। कुलभूषण जाधव भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं और साल 2016 से ही वह पाकिस्‍तानी सेना की हिरासत में हैं। कुलभूषण ईरान में अपना काम करते थे और वहीं से उनका आईएसआई ने अपहरण कर लिया था। पाकिस्‍तान की एक सैन्‍य अदालत ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाई है। भारत इसके खिलाफ इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का दरवाजा खटखटाया है। पाकिस्‍तान का दावा है कि जाधव एक रॉ एजेंट हैं। कोर्ट ने जाधव की मौत की सजा निलंबित कर दिया है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...