10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराजनीतिराजधानी में 'जंगलराज', दिल्ली सरकार के कामों को रोकने में लग रही...

राजधानी में ‘जंगलराज’, दिल्ली सरकार के कामों को रोकने में लग रही शक्ति, केंद्र पर जमकर भड़के केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रगति मैदान अंडरपास में हुई लूटपाट की घटना को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार और उप राज्यपाल पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि जब दिल्ली जी-20 सम्मेलन की तैयारी कर रही है ऐसे समय यहां ‘जंगल राज’ कायम हो गया है। केजरीवाल ने दावा किया कि अगर दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को यहां की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दे दी जाए तो वह इसे देश का सबसे ‘सुरक्षित शहर’ बना देगी। दरअसल प्रगति मैदान के नजदीक अंडरपास में चार मोटरसाइकिल सवारों ने एक डिलीवरी एजेंट और उसके साथी से बंदूक के दम पर दो लाख रुपये लूट लिए थे। शनिवार की इस घटना के सिलसिले में अबतक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

‘कानून व्यवस्था को लेकर कोई ठोस योजना नहीं’
इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करने के लिए आयोजित कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा, ‘ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार के पास दिल्ली में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है।’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘चार लोगों ने प्रगति मैदान अंडरपास के पास लूटपाट को अंजाम दिया। जी-20 शिखर सम्मेलन अंडरपास के नजदीक होगा। दिल्ली में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह ‘जंगल राज’ है।’ उन्होंने एक अन्य घटना का हवाला देते हुए सवाल किया, ‘दिल्ली में क्या हो रहा है? क्या राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति ऐसी होनी चाहिए?’ उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्रत्री और उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाते पत्र भेजे थे।

‘दिल्ली सरकार के काम को रोकने में लगा रहें ताकत’
उप राज्यपाल पर ‘आप’ सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘मौजूदा (कानून व्यवस्था की) स्थिति के लिए एक ही कारण जिम्मेदार है और वह यह है कि केंद्र और उप राज्यपाल अपनी सारी ऊर्जा दिल्ली सरकार के काम को रोकने में लगा रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वे हमारे स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिक, जलापूर्ति और बिजली से जुड़े कार्यों को रोकने के तरीके के बारे में सोचते हैं। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे हमें काम करने दें और वे अपना काम करें। अगर वे कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो यह जिम्मेदारी हमें दे दें। हम दिल्ली को देश का सबसे सुरक्षित शहर बनाएंगे।’

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...