14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालढोल बजाते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस ने हरदा से जोड़ा, लिखा- ये...

ढोल बजाते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस ने हरदा से जोड़ा, लिखा- ये कौन सा अहंकार?

Published on

गुना

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों गुना-शिवपुरी में एक्टिव हैं। मंगलवार को वह गुना पहुंचे थे। गुना में उनका अलग अंदाज देखने को मिला है। रात में वह एक समारोह के दौरान आदिवासियों के बीच थे। आदिवासियों के साथ वह ढोल बजा रहे थे। ढोल की थाप पर वह खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान आसपास खड़े लोग झूम रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि हरदा की घटना पर जश्न।

सिंधिया ने गुना दौरे के दौरान उमरी में आदिवासी सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान वह आदिवासी रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने ढोल पर हाथ आजमाए। काफी देर तक वह ढोल बजाते रहे। उनके आसपास खड़े लोग ढोल की थाप पर झूमते नजर आए। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों ग्वालियर-चंबल संभाग के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार शाम को वह बमोरी विधानसभा के उमरी गांव में पहुंचे थे।

कार्यक्रम में पहुंचने पर आदिवासी परंपरा से उनका स्वागत किया गया। आदिवासी नृत्य के साथ उनकी आगवानी हुई। उन्हें आदिवासी समाज की पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई। आदिवासी नृत्य से स्वागत के दौरान सिंधिया खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने ढोल को थामा और उस पर अपने हाथ आजमाए। वह काफी देर तक ढोल पर थाप देते रहे। इस दौरान आस-पास खड़े लोग ढोल की थाप पर झूमते नजर आए।

इसके बाद सिंधिया को तीर-कमान भी भेंट किया गया। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर सिंधिया को घेरा है। कांग्रेस ने लिखा है कि मरी हुई संवेदनाओं का जिंदा आदमी देखिए। हरदा विस्फोट से जब पूरा प्रदेश गमगीन था, लाशों की संख्या और आग की लपटें लगातार बढ़ रही थीं, तब बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ढोल बजा रहे थे। इसके साथ ही कांग्रेस ने लिखा कि सिंधिया जी,आत्मा तो पहले ही मर गई थी, अब संवेदना भी नरक सिधार गई? ये कौन सा अहंकार है जो मौतों का भी जश्न मना देता है?

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...