8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपाल'कैलाश विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री'... जीत के साथ ही मिल गया ये नेम प्लेट,...

‘कैलाश विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री’… जीत के साथ ही मिल गया ये नेम प्लेट, अटकलें तेज

Published on

इंदौर:

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। इसके साथ ही इंदौर जिले में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। जिले की सभी नौ सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है। कैलाश विजयवर्गीय की जीत से उनके समर्थक काफी उत्साहित हैं। उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने लगे हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद एक समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री लिखा नेम प्लेट दे दिया है।

कैलाश विजयवर्गीय उस नेम प्लेट को लेकर मुस्कुरा रहे हैं। उसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस जीत के बाद पार्टी के इंदौर कैलाश विजयवर्गीय का कद बढ़ है। उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। ऐसे में यह मांग जोर पकड़ने लगा है कि कैलाश विजयवर्गीय को सीएम बनाया जाए। हालांकि कैलाश विजयवर्गीय इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।

शिवराज को नहीं दे रहे क्रेडिट
जीत के बाद कैलाश विजयवर्गीय दिल्ली पहुंच गए हैं। वह पार्टी के बड़े नेताओं से मिल रहे हैं। दिल्ली जाने से पहले उनसे मीडिया ने बात की थी तो शिवराज की लाडली बहना योजना को वह जीत क्रेडिट नहीं दे रहे थे। कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि यह मोदी जी की करिश्माई नेतृत्व का नतीजा है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कोई लाडली बहना योजना नहीं थी।

रमेश मेंदोला ने की सीएम बनाने की मांग
वहीं, इंदौर-2 विधानसभा सीट से कैलाश विजयवर्गीय के कट्टर समर्थक रमेश मेंदोला चुनाव जीते हैं। मेंदोला ने मध्य प्रदेश में रेकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय को सीएम बनाए जाने की चर्चा पर कहा कि जनभावनाएं हैं कि कैलाशजी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। लोग कैलाशजी को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। इसमें कोई शक नहीं है।

गौरतलब है कि एमपी चुनाव की दूसरी सूची में कैलाश विजयवर्गीय का नाम आया था। वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्हें टिकट मिलने के बाद इंदौर-3 विधानसभा सीट से उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय का टिकट काट दिया गया था। अब उन्होंने बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, कैलाश विजयवर्गीय की गिनती पीएम मोदी और अमित शाह के भरोसेमंद चेहरे में होती है। पश्चिम बंगाल के प्रभारी रहते हुए उन्होंने पार्टी को बड़ी सफलता दिलाई थी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this