24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यकानपुर : 'बुआ जी सबका ख्याल रखिएगा', सपा MLA की बात सुन...

कानपुर : ‘बुआ जी सबका ख्याल रखिएगा’, सपा MLA की बात सुन BJP मेयर बोलीं- मैं हनुमान नहीं जो…

Published on

कानपुर ,

कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे और सीसामऊ विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित सपा की विधायक नसीम सोलंकी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इन दोनों महिला नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, नगर निगम की बैठक में जब नसीम सोलंकी मेयर से कहती हैं कि ‘बुआ जी शहर में सबका ख्याल रखिएगा’ तो इसपर बिना देर किए प्रमिला पांडे जवाब देती हैं कि ‘मैं सबको एक समान देखती हूं. अब हनुमान जी तो हूं नहीं कि सीना फाड़ कर दिखा दूं.’ दोनों के बीच ये वार्तालाप सुनकर सदन में बैठे लोग मुस्कुराने लगते हैं.

बता दें कि मंगलवार को कानपुर नगर निगम का सदन शुरू हुआ. इस दौरान नवनिर्वाचित सपा विधायक नसीम सोलंकी को बीजेपी से मेयर प्रमिला पांडे ने नगर निगम सदन की शपथ दिलाई. सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो नसीम सोलंकी भी उसमें शामिल हुईं और जब बोलने का मौका आया तो उन्होंने मेयर को संबोधित करते हुए कहा कि ‘बुआ जी शहर में सबका ख्याल रखिएगा.’

इसके जवाब में मेयर प्रमिला पांडे ने कहा कि मैं सबका ख्याल बराबर रखती हूं. अब मैं कोई हनुमान तो हूं नहीं कि सीना फाड़ कर दिखा दूं. लेकिन मेरे लिए पूरी जनता, कानपुर के सभी लोग बराबर हैं, सब मेरे परिवार के हैं. इसके बाद मेयर ने नसीम सोलंकी से कहा कि मैंने बोला है… तुम मेरी बहू हो तो हो.

मालूम हो कि बीते दिनों बीजेपी मेयर सीसामऊ स्थित ईदगाह से वीआईपी रोड तक नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर के साथ पहुंची थीं. इस दौरान मौके पर नवनिर्वाचित सपा की विधायक नसीम सोलंकी भी आ गईं. उन्होंने हफ्ते भर की मोहलत देने और बुलडोजर एक्शन रोकने की मांग की, लेकिन मेयर ने और मोहलत देने से साफ इनकार कर दिया था.

इस दौरान प्रमिला पांडेय ने नसीम सोलंकी के सामने हाथ जोड़कर कहा था कि ‘बेटा, बहू… मैं आपको प्रणाम करती हूं, लेकिन एक सेकंड का भी टाइम नहीं दूंगी. आप यहां से हट जाइए. आपके रहने से ये लोग दबाव बनाएंगे. समझा करो, बेटा हमारा जाए या तुम्हारा, अगर जान जाएगी तो तकलीफ होगी.’

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...