4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यकानपुर: तीन बार रेप और वीडियो कॉल पर छात्रा के कपड़े उतरवाता...

कानपुर: तीन बार रेप और वीडियो कॉल पर छात्रा के कपड़े उतरवाता था स्कूल का प्रिंसिपल, अब मिली ये सजा

Published on

कानपुर,

कानपुर में छात्रा से यौन शोषण के मामले में कोर्ट ने आरोपी प्रिंसिपल को 20 साल की सजा सुनाई है. इंटर की छात्रा को टीसी देने के लिए उसका यौन शोषण करने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को कानपुर की एडीजे 13 की अदालत ने ये सजा दी है.

दोषी पाए गए प्रिंसिपल ने छात्रा का रेप ही नहीं किया था बल्कि उसे वीडियो कॉल कर रात में कपड़े उतरवाकर देखता था. छात्रा के वकील ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ सारे सबूत अदालत में पेश किए जिसके बाद जज ने छात्रा की गवाही को सही मानकर प्रिंसिपल को 20 साल जेल की सजा सुनाई. इतना ही नहीं उस पर 50000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

तीन साल पुराने केस में मिली सजा
मामला करीब तीन साल पुराना है. कानपुर के नौबस्ता थाने में 5 सितंबर 2020 को एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रिंसिपल अवधेश सिंह यादव के खिलाफ उनके ही स्कूल की इंटर पास छात्रा ने रेप का आरोप लगाया था. अवधेश सिंह प्रिंसिपल के साथ-साथ स्कूल के मालिक भी थे. उनका स्कूल कानपुर में काफी मशहूर है.

छात्रा ने लगाए थे गंभीर आरोप
छात्रा का आरोप था कि इंटर कंप्लीट होने के बाद भी मेरी फीस बकाया बता कर टीसी नहीं दी जा रही थी. छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा था कि प्रिंसिपल ने एक दिन उसे स्कूल के पीछे बने अपने कमरे में बुलाया और कागज चेक करना का बहाना बनाकर उसे जबरदस्ती पकड़ लिया. छात्रा ने बताया था कि उसके साथ तीन बार रेप किया गया.

इसके बाद छात्रा को प्रिंसिपल ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया जिसके बाद मजबूर होकर उसने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल अवधेश सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी.

हालांकि इस दौरान सुनवाई चलती रही और अब कानपुर के एडीजे 13 की अदालत ने उन्हें इस मामले में दोषी करार दिया है. प्रिंसिपल को दोषी मानते हुए कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई. इस मौके पर अदालत के बाहर खड़ी छात्रा को जब इंसाफ मिला तो उसने कहा कि मैं चाहती हूं फांसी की सजा मिले.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...