6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यकर्नाटक: परेश मेस्ता की मौत को CBI ने बताया एक्सीडेंटल डेथ, सांप्रदायिक...

कर्नाटक: परेश मेस्ता की मौत को CBI ने बताया एक्सीडेंटल डेथ, सांप्रदायिक एंगल नकारा

Published on

नई दिल्ली,

कर्नाटक में पांच साल पहले परेश मेस्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. राज्य में उस समय क्योंकि हिंसा का दौर जारी था, ऐसे में बीजेपी और कुछ दूसरे दक्षिणपंथी संगठनों ने इसे सांप्रदायिक हत्या बता दिया था. लेकिन अब सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में सांप्रदायिक एंगल को खारिज कर दिया है. जोर देकर कहा गया है कि ये मौत एक दुर्घटना थी. शुरुआती जांच के बाद भी सीबीआई ने कहा था कि परेश मेस्ता की मौत डूबने की वजह से हुई थी.

जानकारी के लिए बता दें कि मेस्ता एक मछुआरा था. 6 दिसंबर, 2017 को उसका शव पुलिस को मिला था. तब दावा किया गया कि परेश मेस्ता की हत्या कर दी गई. बीजेपी ने भी तब की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की. बाद में जब सीबीआई ने अपनी जांच शुरू भी की, तब कहा गया कि परेश की मौत डूबने के कारण हुई. हत्या वाले एंगल को लेकर कोई सबूत नहीं मिले थे. इस मामले में पहले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अब सीबीआई की रिपोर्ट ने इसे एक्सीडेंटल डेथ बता दिया है.

सीबीआई रिपोर्ट के सामने आते ही कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने इस घटना का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की थी. जब सीबीआई ने साफ कर दिया था कि ये एक हत्या नहीं है, बीजेपी ने गुमराह किया. अब पार्टी को आगे आकर लोगों से माफी मांगनी चाहिए. वैसे कांग्रेस जरूर सीबीआई रिपोर्ट के बाद आक्रमक हो गई है, लेकिन परेश के परिवार वाले इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है. उनकी तरफ से इस मामले में फिर जांच की मांग कर दी गई है. मेस्ता के पिता ने दावा कर दिया है कि उनके बेटे के शरीर पर चोट के कई निशान थे, उसकी हत्या ही की गई थी.

वहीं श्रीराम सेना के प्रमोद मुथालिक ने भी परेश मेस्ता की मौत को हत्या ही माना है. उन्होंने कहा है कि सीबीआई ने ये अन्याय किया है. मैं इस रिपोर्ट की निंदा करता हूं. परेश की तो 100 प्रतिशत हत्या की गई थी. तब की कांग्रेस सरकार ने सभी सबूत नष्ट कर दिए थे.

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...