7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकश्मीर-कश्मीर-कश्मीर... तीन अंतरराष्ट्रीय मंचों से एक साथ चिल्लाया पाकिस्तान, भारत ने बोलती...

कश्मीर-कश्मीर-कश्मीर… तीन अंतरराष्ट्रीय मंचों से एक साथ चिल्लाया पाकिस्तान, भारत ने बोलती बंद कर दी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान ने पिछले 24 घंटे के अंदर तीन अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय मंचों से कश्मीर राग अलापा है। भारत ने हर बार करारा जवाब देकर पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी है। पाकिस्तान ने सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में बहस के दौरान कश्मीर मुद्दा उठाया। उसके बाद पाकिस्तान ने कजाखिस्तान में आयोजित कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर्स इन एशिया (CICA) में कश्मीर को लेकर भारत पर झूठे आरोप लगाए। पाकिस्तान का दिल इतने से भी नहीं भरा तो उसने रवांडा की राजधानी किगाली में आयोजित इंटर पर्लियामेंट्री यूनियन में कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। भारत की तरफ से पाकिस्तान को जवाब देने की जिम्मेदारी राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, भारत की उप विदेश मंत्री मीनाक्षी लेखी और संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने संभाली।

पाकिस्तान ने यूएनजीए में अलापा कश्मीर राग
संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस-यूक्रेन संकट पर बहस के दौरान पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने कश्मीर का जिक्र किया। उन्होंने कश्मीर की तुलना यूक्रेन से करने का प्रयास किया। इसके जवाब में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी। उन्होंने कहा कि कि फिर एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मंच का दुरुपयोग करके मेरे देश के खिलाफ बेकार और व्यर्थ टिप्पणी करने का प्रयास किया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जम्मू और कश्मीर का पूरा क्षेत्र हमेशा भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा … हम पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद को रोकने का आह्वान करते हैं ताकि हमारे नागरिक अपने जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार का आनंद ले सकें।

एशियाई देशों के सम्मेलन में भी कश्मीर पर बोला पाक
पाकिस्तान ने कजाखिस्तान में आयोजित कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर्स इन एशिया में भी कश्मीर को लेकर भारत पर झूठे आरोप लगाए। इसके जवाब में भारत की उप विदेश मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को खूब सुनाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को दुनिया को लेक्चर देने की जगह अपने घर को व्यवस्थित करना चाहिए। लेखी ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जहां धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों को व्यवस्थित तरीके से सताया जाता है। अल्पसंख्यक समुदाय के पूजा स्थलों पर हमला किया जाता है और उन्हें नुकसान पहुंचाया जाता है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों के अपहरण, जबरन धर्मांतरण के असंख्य मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों को सामाजिक और आर्थिक विकास संविधान का अंग है। उन्होंने कहा कि हमे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत ने इस साल अल्पसंख्यक मंत्रालय को 502 बिलियन रुपये का बजट दिया है।

इंटर पर्लियामेंट्री यूनियन में पाकिस्तान ने उठाया कश्मीर मुद्दा
पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे का तीसरी बार जिक्र रवांडा की राजधानी किगाली में आयोजित इंटर पर्लियामेंट्री यूनियन में किया। इस यूनियन में मौजूद राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान ने मेरे देश के खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार का प्रचार करने और आज की चर्चाओं से ध्यान हटाने के लिए एक बार फिर इस मंच का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत-विरोधी आतंकवाद को तुरंत बंद करना चाहिए और आतंकवाद के अपने बुनियादी ढांचे को नष्ट करना चाहिए। हरवंश सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को पीओके में मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकना चाहिए और उसकी स्थिति में किसी भी भौतिक परिवर्तन को प्रभावित करने से बचना चाहिए। राज्य सभा के उप सभापति ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान को भारतीय क्षेत्रों से अपने अवैध कब्जे को तुरंत खाली करना चाहिए। उन्होंने जम्मू और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग करार दिया।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...