7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिसीबीआई पूछताछ से पहले राजघाट पहुंचे केजरीवाल, बोले- ये लोग किसी को...

सीबीआई पूछताछ से पहले राजघाट पहुंचे केजरीवाल, बोले- ये लोग किसी को भी जेल भेज सकते हैं

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की नई शराब नीति के मामले में आज सीबीआई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर रही है। सीबीआई के सामने पेश होने से पहले अरविंद केजरीवाल आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधी राजघाट पहुंचे। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर बीजेपी पर जबरदस्त हमला बोला। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने शायद जांच एजेंसी को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि वे बहुत शक्तिशाली हैं और किसी को भी जेल भेज सकते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मुझे आज CBI ने तलब किया है और मैं सभी जवाब ईमानदारी से दूंगा। ये लोग बहुत शक्तिशाली हैं। वे किसी को भी जेल भेज सकते हैं, चाहे उस व्यक्ति ने कोई अपराध किया हो या नहीं।” उन्होंने कहा, “कल से ही उनके सभी नेता चिल्ला रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाएगा और मुझे लगता है कि भाजपा ने सीबीआई को आदेश दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाए। अगर भाजपा ने आदेश दिया है, तो फिर सीबीआई कौन होती है? सीबीआई मुझे गिरफ्तार करने जा रही है।”

सीबीआई जांच में शामिल होने से पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में चौतरफा विकास होने लगा जिसे देश के लोगों ने 75 सालों में नहीं देखा था। दिल्ली को देखकर लोगों का लगा कि भारत का विकास हो सकता है। कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि भारत की तरक्की हो। उन्हीं राष्ट्र विरोधी ताकतों से कहूंगा की अब भारत नहीं रुकेगा। तुम्हारी इन गीदड़-भभकी से भारत नहीं रुकेगा।

सीएम केजरीवाल का कहना है कि ये लोग बहुत ताकतवर हैं। विपक्षी दल केजरीवाल के समर्थन में आ गए हैं, तो बीजेपी केजरीवाल पर हमला हो गई है। अरविंद केजरीवाल के साथ भगवंत मान के अलावा गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, राजकुमार आनंद, आतिशी, इमरान हुसैन और कैलाश गहलोत भी राजघाट पहुंचे। इसके बाद ये नेता उनको उनको CBI कार्यालय छोड़ने गए।

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे भारत से प्यार है, मैं सवालों के जवाब दूंगा। दिल्ली का विकास होने लगा, बच्चे शिक्षा पाने लगे, मुफ्त इलाज होने लगा। यही बात विपक्ष को पची नहीं। मुझे परेशान किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल सीबीआई दफ्तर जाने से पहले राजघाट पर यहां महात्‍मा गांधी की समाधि पर माथा टेकेंगे। अब इस तेज राजनीति होने लगी है।

 

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...