15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालसिसोदिया की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का मोदी पर तंज, बोले-देश के प्रधानमंत्री...

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का मोदी पर तंज, बोले-देश के प्रधानमंत्री का पढ़ा-लिखा होना जरूरी

Published on

भोपाल,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. अपने दो सहकर्मियों को जेल में डालने एवं नोटबंदी के लिए पीएम पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का पढ़ा-लिखा होना जरूरी है. क्योंकि कम पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री को कोई भी बेवकूफ बना देगा. भोपाल के भेल के दशहरा मैदान में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘मेरे दो शानदार मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया. एक सत्येन्द्र जैन हैं, जिन्होंने दिल्ली की बिजली मुफ्त की, इलाज, दवाइयां मुफ्त कर दीं और मोहल्ला क्लिनिक बनाए. प्रधानमंत्री ने उन्हें जेल में डाल दिया. दूसरे मनीष सिसोदिया हैं, जिन्होंने दिल्ली में गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी. प्रधानमंत्री ने मनीष सिसोदिया को भी जेल भेज दिया.’

PM मोदी सिसोदिया को देश का शिक्षा मंत्री बना देते
केजरीवाल ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ‘जिस दिन सिसोदिया को जेल भेजा गया, उस दिन मुझे लगा कि देश के प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे तो होने चाहिए. अगर पढ़े-लिखे होते तो उन्हें शिक्षा का महत्व पता होता. अगर प्रधानमंत्री देशभक्त होते तो वह यह नहीं सोचते कि मनीष सिसोदिया किस पार्टी का है. वह सिसोदिया को देश का शिक्षा मंत्री बना देते.’

नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना
मुख्यमंत्री ने नोटबंदी पर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री का पढ़ा-लिखा होना जरूरी है. कम पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री को कोई भी बेवकूफ बना देगा. नोटबंदी कर दो और इससे ‘भ्रष्टाचार-आतंकवाद खत्म हो जाएगा.’ केजरीवाल ने मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं से पूछा, ‘नोटबंदी से क्या भ्रष्टाचार-आतंकवाद खत्म हुआ?’ इसके जवाब में वहां मौजूद कार्यकर्ताओें ने जोर से कहा, ‘नहीं’. केजरीवाल ने कहा, ‘पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री को अर्थव्यस्था, टेक्नोलॉजी एवं विज्ञान की जानकारी होगी.’ सीएम ने कहा, ‘नोटबंदी से पूरे देश में धंधे बंद हो गये, न भ्रष्टाचार खत्म हुआ और न ही आतंकवाद खत्म हुआ.’

कोरोना वायरस खत्म करने के लिए PM ने घंटी बजवाई
कोविड-19 संकट के दौरान लोगों से थाली बजाने की अपील करने के लिए भी मोदी पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस खत्म करने के लिए आपसे घंटी बजवाई. क्या इससे कोरोना वायरस खत्म होगा? इसलिए मैं कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री को पढ़ा-लिखा होना चाहिए.’

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला व्यापमं (मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल) घोटाला हुआ. इसमें 45 से अधिक लोग मर गए. प्रधानमंत्री ने किसी को जेल नहीं भेजा. व्यापमं घोटाला दिखाई नहीं दिया क्योंकि (घोटालेबाज भाजपा के) सारे अपने थे. केजरीवाल ने कहा कि महाभारत में पांडवों के साथ भगवान कृष्ण थे और कौरवों के पास नारायणी सेना थी. इसी तरह इनके (भाजपा) पास धन-बल-छल सब है और हमारे साथ भगवान कृष्ण हैं.

 

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...