28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'बिना खिड़की वाले कमरे में रखा', संजय राउत की जज से शिकायत

‘बिना खिड़की वाले कमरे में रखा’, संजय राउत की जज से शिकायत

Published on

मुंबई,

मनी लॉन्ड्रिंग केस में 5 दिन से प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में चल रहे शिवसेना संजय राउत को बुधवार को मुंबई की विशेष अदालत में पेश किया गया. संजय राउत ने कोर्ट में बताया कि हिरासत के दौरान केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें एक ऐसे कमरे में रखा है, जिसमें न खिड़की है और न वेंटिलेशन है. वहीं, कोर्ट ने संजय को एक बार फिर ईडी की हिरासत में भेजा है. संजय को अब 8 अगस्त तक कस्टडी में भेजा है. यानी अब उन्हें 5 दिनों तक और हिरासत में ही रहना होगा. इससे पहले राउत को 1 अगस्त को ईडी के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था.

संजय की पत्नी को भी ED ने तलब किया
वहीं, ईडी ने अब संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को मनी लॉन्ड्रिंग केस पात्रा चॉल जमीन घोटाले में तलब किया है. इससे पहले वर्षा राउत से ईडी ने दिसंबर 2020 में एक बार पीएमसी बैंक घोटाला मामले में पूछताछ की थी. तब प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी राउत के जरिए उनके खाते में 55 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने के संबंध में पूछताछ हुई थी.

संजय सच्चे शिवसैनिक, भ्रष्टाचार नहीं करेंगे: भाई सुनील
इधर, संजय राउत के भाई सुनील राउत ने कहा है कि ईडी द्वारा दिखाए गए सभी लेनदेन वैध हैं. हमें न्यायपालिका पर भरोसा है. आज कोर्ट ने उन्हें (संजय राउत) 8 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजने का आदेश दिया है. संजय राउत बालासाहेब ठाकरे के सच्चे शिवसैनिक हैं, वे कभी कोई भ्रष्टाचार नहीं करेंगे. बीजेपी उनसे डरती है.

ईडी ने 31 जुलाई को संजय के घर छापा मारा था
संजय राउत पर पीएमएलए ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. रविवार को ईडी की टीम ने सबसे पहले संजय के घर पर छापा मारा था. यहां सुबह 8 बजे से शाम तक सर्चिंग की गई थी. बाद में ईडी की टीम संजय को लेकर दफ्तर पहुंची थी. यहां 6 घंटे से ज्यादा संजय से पूछताछ हुई, उसके बाद ईडी ने आधी रात में संजय की गिरफ्तारी दिखाई थी. दूसरे दिन एक अगस्त को ईडी की टीम संजय को कोर्ट पहुंची थी. वहां से संजय को 4 अगस्त तक हिरासत में भेजा गया था.

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...