8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यकेरल बंद: NIA के एक्शन का रिएक्शन, वायनाड समेत कई क्षेत्रों में...

केरल बंद: NIA के एक्शन का रिएक्शन, वायनाड समेत कई क्षेत्रों में हिंसा, पुलिस पर हमला

Published on

तिरुवनंतपुरम

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को केरल बंद का ऐलान किया गया है। इस दौरान राज्य से जमकर हिंसा की खबरें सामने आई हैं। खबर है कि कोलम में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम समेत कई शहरों में हिंसा और तोड़फोड़ की गई है। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक हड़ताल के ऐलान के बाद केरल पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी।

टायर जले, मारपीट हुई, तोड़फोड़ की गई
केरल में एनआईए रेड का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया है। खबरें हैं कि तिरुवनंतपुरम, कोलम, पाथनमिट्टा, अलप्पुझा, एर्नाकुलम, कोझिकोड और वायनाड में केएसआरटीसी बसों में तोड़फोड़ की गई। वहीं, वायनाड में यातायात रोकने के लिए टायरों में आग लगा दी गई।

कोझिकोड में 15 वर्षीय बच्ची घायल
केरल के कई शहरों में वाहनों पर पत्थर फेंके जाने की खबरें भी सामने आई हैं। कोझिकोड में एक 15 वर्षीय बच्ची पत्थरबाजी के बीच मामूली रूप से घायल हो गई है। इधर, कन्नूर में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर घायल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अुसार, कन्नूर के नारायणपारा में अखबार बांटने जा रहे वाहन पर पेट्रोल बम फेंका गया।

भाजपा कार्यालय पर हमला
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गुरुवार को कोयंबटूर में ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल को भाजपा कार्यालय पर फेंका गया। पार्टी के एक नेता ने बताया, ‘पेट्रोल बम हमारे कार्यालय पर फेंका गया था। इसी तरह आतंकी हमले होते हैं। आज कई जगहों पर छापामार कार्रवाई हुई है। आज हिंदू मुन्ननी नेता का जन्मदिन है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी राज्य में हैं।’

गुरुवार को हुई थी छापामार कार्रवाई
गुरुवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय ने पीएफआई के सैकड़ों ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। 13 राज्यों में हुई रेड के दौरान 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था। खबर है कि जांच एजेंसियों ने टेरर फंडिंग समेत कई मामलों के चलते एक्शन लिया है।

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...