4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराजनीतिलाल किले पर ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं हुए खड़गे, कांग्रेस ने...

लाल किले पर ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं हुए खड़गे, कांग्रेस ने बताई ये वजह

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के लाल किला परिसर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज इस कार्यक्रम में शामिल हुए. लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस समारोह में शिरकत नहीं कर सके. हालांकि, बाद में कांग्रेस की तरफ से बयान जारी कर इसकी वजह बताई गई.

लाल किले में हुए समारोह के दौरान खड़गे की कुर्सी खाली देखी गई. बाद में कांग्रेस की तरफ से सफाई देते हुए बताया गया,’खड़गे को अपने घर और कांग्रेस पार्टी दफ्तर में तिरंगा फहराना था. इसलिए वह लाल किले में होने वाले समारोह में शामिल नहीं हो पाए. अगर वह लाल किले के समारोह में जाते तो वह घर और पार्टी दफ्तर में ध्वजारोहण करने समय से नहीं पहुंच पाते. सुरक्षा कारणों के चलते वह लाल किले से जल्दी नहीं निकल सकते थे. उन्हें कम से कम दो घंटे तक वहां पर रहना ही पड़ता. उन्होंने आगे कहा कि वह शाम को राष्ट्रपति आवास में मौजूद रहेंगे.

कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर खड़गे ने ध्वाजारोहण किया. उन्होंने कहा,’आज कल कुछ लोग ऐसा जताते हैं कि भारत की प्रगति पिछले कुछ सालों में ही हुई है. जबकि, अंग्रजों ने भारत को ऐसा छोड़ा की सुई भी नहीं बन पाती थी. नेहरू ने इंडस्ट्री लगाई, बांध बनाए. कला और साहित्य को बढ़ावा दिया. इंदिरा ने हरित क्रांति लाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाया. इसके बाद राजीव गांधी ने भारत को टेक्निकल बनाया और नरसिम्हा राव ने आर्थिक व्यवस्था को मजबूत किया.’

सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जो लोकतंत्र का ढोल बजाते हैं, वे दूसरे तरफ विपक्ष का मुंह बंद कर देते हैं. आज लोकतंत्र को बहुत बड़ा खतरा है. संसद में विपक्ष की आवाज बंद कर दी जाती है. मेरा माइक बंद कर दिया जाता है.इससे पहले खड़गे ने ट्वीट कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान हमारी देश की आत्मा है. हम यह प्रण लेते हैं कि देश की एकता और अखंडता के लिये, प्रेम और भाईचारे के लिए, सौहार्द और सद्भाव के लिए लोकतंत्र और संविधान की स्वतंत्रता कायम रखेंगे.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...