16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलकेकेआर ने हैदराबाद को बच्चों की तरह रौंदा, चौथी बार आईपीएल फाइनल...

केकेआर ने हैदराबाद को बच्चों की तरह रौंदा, चौथी बार आईपीएल फाइनल में पक्की की जगह

Published on

अहमदाबाद

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए लीग के पहले क्वालीफायर में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। 2012, 2014 और 2021 के बाद केकेआर ने अब चौथी बार फाइनल में जगह पक्की की है। इस सीजन टेबल में टॉप पर रहने वाले श्रेयस अय्यर की टीम अभी तक दो बार खिताब जीत चुकी है। मैच में पहली गेंद से केकेआर का दबदबा रहा और अंत में टीम ने फाइनल में जगह बनाई। हैदराबाद अभी बाहर नहीं हुई है और दूसरे क्वालीफायर में एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी। फाइनल 26 मई को चेन्नई में होना है।

कमिंस का फैसला गलत साबित हुआ
हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की पारी आखिरी ओवर में 159 रनों पर सिमट गई। मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड को आउट कर हैदराबाद को करारा झटका दिया। दूसरे ओवर में वैभव अरोड़ा ने अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया। हेड खाता नहीं खोल पाए तो अभिषेक के बल्ले से सिर्फ 3 रन निकले। पावरप्ले में ही नितीश रेड्डी और शाहबाद अहमद को भी स्टार्क ने आउट कर दिया।

इसके बाद राहुल त्रिपाठी और हेनरिच क्लासेन ने पारी को संभाला। राहुल त्रिपाठी ने 35 गेंद की पारी में सात चौके और एक छक्का की मदद से 55 रन बनाने के साथ हेनरिच क्लासेन के साथ महज 37 गेंद में 62 रन की आक्रामक साझेदारी की। 32 रन बनाने वाले क्लासेन ने 21 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। आखिरी ओवरों में कप्तान पैट कमिंस ने 24 गेंद में दो चौके और इतने ही छक्के की मदद से 30 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

मिचेल स्टार्क ने 34 रन पर तीन विकेट प्रमुख बल्लेबाजों को आउट किया। वरुण चक्रवर्ती को दो विकेट मिला। अर्धशतक लगाने वाले राहुल त्रिपाठी रन आउट हुए। वह 121 के स्कोर पर छठे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। 126 तक पहुंचने में हैदराबाद के 9 बल्लेबाज वापस लौट गए।

38 गेंद रहते जीती केकेआर
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 38 गेंद रहते मैच को अपने नाम कर लिया। इससे समझा जा सकता है कि टीम ने कैसा खेल दिखाया है। सीजन में पहली बार बैटिंग करने उतरे गुरबाज ने तेजी से रन बनाए। नरेन भी अपने अंदाज में खेले। 14 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट होने वाले गुरबाज ने नरेन के साथ पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। 67 के स्कोर पर नरेन 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस और वेंकटेश अय्यर ने खुलकर शॉट खेले।

कप्तान श्रेयस को हैदराबाद ने दो आसान जीवनदान दिए। उन्होंने छक्का मारकर मैच 14वें ओवर में ही फिनिश कर दिया। वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के मारे। श्रेयस के बल्ले से भी 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 24 गेंद पर 58 रन निकले। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 गेंदों पर 97 रनों की नाबाद साझेदारी हुई।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...