19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलकोहली ने बर्थडे पर दिया रिटर्न गिफ्ट... अब नंबर-1 रहते हुए सेमीफाइनल...

कोहली ने बर्थडे पर दिया रिटर्न गिफ्ट… अब नंबर-1 रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री करेगी टीम इंडिया

Published on

कोलकाता,

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को रौंदकर पॉइंट्स टेबल में अपनी टॉप पोजिशन पक्की कर ली है. यानी अब भारत को नंबर-1 की कुर्सी से कोई नहीं हटा सकता और इसी के साथ टीम सेमीफाइनल में एंट्री लेगी. रविवार (5 नवंबर) को विराट कोहली का बर्थडे भी रहा. ऐसे में उन्होंने 49वां शतक लगाकर और मैच जिताकर फैन्स को रिटर्न में डबल गिफ्ट दिया. कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपने अब तक के सभी 8 मैच जीत लिए हैं. उसे अपना ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ 12 नवंबर को बेंगलुरु में खेलना है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका को 243 रनों के अंतर से हराया.

वनडे में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार
वनडे इतिहास में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारत ने साउथ अफ्रीकी टीम को फरवरी 2010 के ग्वालियर और अप्रैल 2003 के ढाका मैच में बराबर 153 रनों से हराया था. इस बार भारतीय टीम ने इन सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए 243 रनों के अंतर से शिकस्त दी.

साथ ही ओवरऑल भी अफ्रीकी टीम की किसी भी देश के खिलाफ रनों के लिहाज से अपनी यह सबसे बड़ी हार है. इससे पहले उसे पाकिस्तान के खिलाफ 182 रनों के अंतर से हार झेलनी पड़ी थी. यह मुकाबला 2002 में पोर्ट एलिजाबेथ स्टेडियम में खेला गया था.

जडेजा ने 5 विकेट लेकर अफ्रीका को समेटा
कोलकाता में खेले गए मुकाबले में टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली अफ्रीकी टीम को 327 रनों का टारगेट मिला था. इसके जवाब में पूरी टीम 27.1 ओवरों में ही 83 रनों पर सिमट गई. टीम के लिए मार्को जानसेन ने 14, रसी वेन डेर डुसेन ने 13 और बावुमा के साथ डेविड मिलर ने 11-11 रन बनाए.

इनके अलावा अफ्रीकी टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि भारतीय गेंदबाजी में स्पिनर रवींद्र जडेजा ने कहर बरपाती गेंदबाजी की. उन्होंने 9 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके.

इससे पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 326 रन बनाए थे. विराट कोहली ने अपना 49वां वनडे शतक लगाते हुए नाबाद 101 रन बनाए. जबकि श्रेयस अय्यर ने 77 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने 1-1 विकेट लिया.

कोहली ने की सचिन के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी
इस मैच में विराट कोहली ने अपने करियर का 49वां शतक जमाकर इतिहास रच दिया. उन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन (49 शतक) के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है.कोहली ने अपना यह तूफानी शतक करियर की 277वीं वनडे पारी में जमाया है. जबकि सचिन ने 451वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी. मैच में कोहली ने 121 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली. इस दौरान 10 चौके जमाए. कोहली की इस पारी के सचिन तेंदुलकर समेत खेल, राजनीति और फिल्म जगत के दिग्गज भी मुरीद हो गए.

वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर
सचिन तेंदुलकर – 452 पारी – 49 शतक
विराट कोहली – 277 पारी – 49 शतक
रोहित शर्मा – 251 पारी – 31 शतक
रिकी पोंटिंग – 365 पारी – 30 शतक
सनथ जयसूर्या – 433 पारी – 28 शतक

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...