11 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्य'तकनीकी का विशेषज्ञ था कुंभकरण, 6 महीने सोने की बात झूठ', आनंदीबेन...

‘तकनीकी का विशेषज्ञ था कुंभकरण, 6 महीने सोने की बात झूठ’, आनंदीबेन का बयान

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामायण के पात्र कुंभकरण को लेकर एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कुंभकरण को टेक्नोक्रेट बताते हुए कहा कि वह तकनीकी का विशेषज्ञ था. वह 6 महीने सोता नहीं था बल्कि गुप्त तरीके से रिसर्च करके यंत्र बनाता था. राज्यपाल ने कहा कि रावण ने यह बात छिपाने के लिए ये झूठ फैलाया था कि कुंभकरण 6 महीने सोता है. उन्होंने कहा कि यह नॉलेज हमारे पास नहीं है लेकिन किताबों में सब लिखा है.

दीक्षांत समारोह में पहुंची थीं राज्यपाल
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि रामायण में कुंभकरण टेक्नोक्रेट था. वह 6 महीने सोता नहीं था बल्कि गुप्त तरीके से रिसर्च करके यंत्र बनाता था . रावण उसको ऐसा करने के लिए कहता था. रावण ने लोगों से यह बात छिपाने के लिए अफवाह उड़ाई थी कि कुंभकरण 6 महीने सोता है. उन्होंने कहा कि लोगों को यह नहीं पता है कि रावण ने किस विमान से सीता का अपहरण किया था. क्या कभी आपने सोचा है.

इससे पहले भी आनंदीबेन पटेल का एक वीडियो चर्चा में आया था जब उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई थी. दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने 19 जुलाई को एक बड़े वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया था, जिसके तहत राज्य में 36.51 करोड़ पौधे लगाए गए. इसके लिए प्रदेश के कई जिलों में वन विभाग के सहयोग से प्लांटेशन ड्राइव आयोजित की गई थी. यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वृक्षारोपण अभियान में शामिल होने के लिए सीतापुर पहुंची थीं. लेकिन यहां पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर वह अधिकारियों पर भड़क गईं थीं.

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...