13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeभोपालकूनो नेशनल पार्क : अफ्रीकी मेहमानों पर 47 डिग्री का टॉर्चर, मादा...

कूनो नेशनल पार्क : अफ्रीकी मेहमानों पर 47 डिग्री का टॉर्चर, मादा चीता ज्वाला के दो शावकों ने दम तोड़ा

Published on

श्योपुर

कूनो नेशनल पार्क से चीता प्रोजेक्ट के लिए अच्छी खबर नहीं है। मादा चीता ज्वाला के दो शावकों की मौत हो गई है। दो दिन पहले भी ज्वाला के एक शावक की मौत हुई थी। ज्वाला ने करीब दो महीने पहले चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से तीन की मौत हो गई है। वहीं, एक शावक की भी तबीयत खराब है। इससे पहले तीन बड़े चीतों की भी कूनो नेशनल पार्क में मौत हो चुकी है। शावकों की मौत की पुष्टि कूनो नेशनल पार्क ने की है।

मध्यप्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने शावकों की मौत पर रिलीज जारी कर कहा है कि एक शावक की मौत के बाद तीन अन्य शावकों की देखभाल की जा रही थी। दिन के समय चीता ज्वाला को सप्लीमेंट दिया गया था। दोपहर के बाद निगरानी की गई तो तीनों शावकों की स्थिति ठीक नहीं लगी। वन विभाग ने यह भी कहा कि 23 मई को यहां सबसे अधिक गर्मी पड़ी है। दिन का तापमान यहां 46-47 डिग्री सेल्सियस रहा है। साथ ही पूरे दिन अत्याधिक गर्म हवाएं और लू चलती रही हैं। गर्मी को देखते हुए तीनों शावकों का रेस्क्यू किया गया और उनका उपचार शुरू किया गया।

वन विभाग ने कहा कि उपचार के दौरान दो शावकों की स्थिति ज्यादा ही गंभीर हो गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका है। एक शावक को गंभीर स्थिति में पालपुर स्थित अस्पताल में रखा गया है। यहां उसका इलाज जारी है। इसके साथ ही नामीबिया और साउथ अफ्रीका के सहयोगी चीता विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है।

वहीं, मादा चीता ज्वाला अभी स्वस्थ है। उसकी निगरानी की जा रही है। जांच के दौरान सभी चीता शावक कमजोर, सामान्य से कम वजन और डिहाइड्रेटेड पाए गए हैं। वहीं, मादा चीता ज्वाला हैंड रियर्ड चीता है जो पहली बार मां बनी है। चीता शावकों की उम्र आठ हफ्ते की थी। वन विभाग ने कहा कि शावकों ने आठ-दस दिन पहले ही मां के साथ घूमना शुरू किया था। इसके साथ ही चीता शावकों का जीवित रहने का प्रतिशत बहुत कम होता है।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...