4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यपूर्णिया हवाई अड्डे की घोषणा पर ललन और RJD ने अमित शाह...

पूर्णिया हवाई अड्डे की घोषणा पर ललन और RJD ने अमित शाह को घेरा, जानें क्या कहा

Published on

पटना

बिहार में नीतीश कुमार से अलग होने के बाद बीजेपी ने पूर्णिया और किशनगंज यानि सीमांचल से महागठबंधन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान अमित शाह ने नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों पर ही हमला बोला। लेकिन इसके बाद जो होना चाहिए था, वही हुआ। बदले में JDU और आरजेडी ने पलटवार शुरू कर दिया। पटना में जेडीयू प्रवक्ताओं ने मोर्चा खोला तो RJD ने सोशल मीडिया साइट्स से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोलना शुरू किया। इस वार पलटवार में बात धोखे से लेकर एयरपोर्ट तक पहुंच गई। जानिए किसने क्या कहा…

ललन सिंह का अमित शाह पर हमला
इस दौरान JDU अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने ट्वीट कर अमित शाह पर हमला बोला। ललन सिंह ने ट्वीट किया कि ‘गृहमंत्री जी, पूर्णिया हवाई अड्डा कब बन गया, बताइए तो जरा ? कृपया हमारा ज्ञानवर्धन कीजिए। कम से कम अब तो बिहार के लोगों को ठगना बंद कीजिए। सोचिए जिस देश का गृहमंत्री ही जुमलेबाज हो, उस देश का भविष्य क्या होगा ? अब तो भाजपा मुक्त देश ही एक मात्र विकल्प है।’

आरजेडी ने भी ट्वीट कर बोला हमला
इससे पहले RJD ने भी इसी मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री पर हमला बोला। RJD ने ट्वीट किया कि ‘पूर्णिया में बिना हवाई अड्डा बने ही अमित शाह ने जहाज उड़ा दिए। इतिहास से छेड़छाड़ करने वाले गुजरात के अमित शाह जी नहीं जानते कि 89 वर्ष पूर्व अंग्रेजों ने 1933 में एवरेस्ट के लिए पहली उड़ान पूर्णिया से ही भरी थी। गृहमंत्री इतनी सफेद झूठ बोलने की हिम्मत कहाँ से जुटाते है?’

JDU ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भी किया पलटवार
इसके बाद शनिवार को JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने हमला बोलने हुए कहा कि ‘2014 में बीजेपी पूर्णिया में चारो खाने चित हो गई थी। उसी पूर्णिया में अमित शाह जबरन ताली बजवा रहे थे। हमारी पार्टी और हमारे नेता ने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि वो (नीतीश कुमार) प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं है। हम विपक्षी एकता को एक करने के पक्षधर हैं।बिहार में जैसे ही परिवर्तन का आगाज हुआ, उसका केंद्रीय नेतृत्व राज्य में पहुंच गया। हम लोग पहले से ही कह रहे थे कि अमित शाह बिहार में सद्भाव बिगाड़ने आ रहे हैं।’

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...