6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्य'लगता है खैरात दे रहे हैं...', मोदी सरकार पर गजबे भड़के लालू...

‘लगता है खैरात दे रहे हैं…’, मोदी सरकार पर गजबे भड़के लालू यादव, भरपेट सुनाया

Published on

पटना

आरजेडी प्रमुख लालू यादव एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि जब से हमलोगों ने जातीय गणना करवाया है, तब से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इसे नफरत की दृष्टि से देख रही है। कोर्ट में जाकर विरोध कर रही है। आरजेडी नेता ने कहा कि बिना जाति और आर्थिक स्थिति जाने हुए अंदाज पर हमलोग उनके लिए कैसे योजना बना सकते हैं। लालू यादव ने आगे कहा कि केंद्र सरकार बजट का कुछ हिस्सा दे दिया, जैसे लगता है खैरात दे रहे हैं।

दरअसल, बिहार की नीतीश सरकार अपने बल पर प्रदेश में जाति आधारित गणना करवा रही है। इसको रोकने को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हालांकि कोर्ट का फैसला बिहार सरकार के पक्ष में ही रहा। इसको लेकर महागठबंधन में शामिल नेता बीजेपी पर हमला बोलते रहते हैं। इसी को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही केंद्र सरकार जाति आधारित गणना को नफरत की दृष्टि से देख रही है। उन्होंने कहा कि यह हमारी जाति का अधिकार है।

किताब विमोचन के दौरान बोले लालू यादव
दरअसल, लालू यादव शनिवार को पटना में एक किताब का विमोचन किया। मोनज मित्ता की किताब ‘कास्ट प्राइड’ के विमोचन के दौरान संबोधन के वक्त उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोला। इस दौरान जाति आधारित गणना को लेकर केंद्र सरकार को भरपेट सुनाया। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी केंद्र सरकार को सुनाया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जाति आधारित गणना में रोड़ा अटकाने का काम किया है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...