8.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यकार्तिकेय सिंह के वारंटी होने के आरोप पर आया लालू यादव का...

कार्तिकेय सिंह के वारंटी होने के आरोप पर आया लालू यादव का जवाब- ‘सुशील मोदी झूठा है’

Published on

पटना/नई दिल्ली

बिहार में नई सरकार बनने के बाद से कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार पर बवाल है. बीजेपी का आरोप है कि कार्तिकेय कुमार सिंह का नाम किडनैपिंग केस में आया है, बावजूद इसके उनको राज्य का कानून मंत्री बना दिया गया. इसपर अब कानून मंत्री रहे रवि शंकर प्रसाद ने तंज कसा है. वहीं लालू प्रसाद यादव ने इसपर सफाई देते हुए कार्तिकेय कुमार का सपोर्ट किया. आरजेडी विधायक कार्तिकेय कुमार का नाम किडनैपिंग के केस में आया हुआ है. उनको 16 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करना था. लेकिन सरेंडर करने की जगह उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली और नीतीश सरकार में कानून मंत्री बन गए.

लालू ने किया सपोर्ट
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अब लालू प्रसाद यादव दिल्ली से बिहार जा रहे हैं. राजधानी से पटना जाते वक्त लालू यादव ने मीडिया से बात की. वह बोले कि अब केंद्र से तानाशाह सरकार को हटाना है, मोदी को हटाना है.बिहार सरकार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह पर लग रहे आरोपों पर भी लालू ने जवाब दिया. वह बोले कि ऐसा कोई मामला नहीं है. वहीं सुशील मोदी के आरोपों पर लालू ने कहा, ‘सुशील मोदी का क्या, वो झूठा है.’

कार्तिकेय सिंह पर क्या बोले नीतीश
नए नवेले कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी की ओर से सवाल उठाए जाने पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ मालूम नहीं है। बुधवार को पटना में पत्रकारों ने जब सीएम नीतीश से पूछा कि कि कार्तिकेय सिंह अपहरण के मामले में वारंटी हैं तो उन्हें कानून मंत्री कैसे बनाया गया। इस पर सीएम नीतीश ने कहा, ‘मुझे इस बारे में कुछ भी मालूम नहीं है।’ यहां बता दें कि सुशील मोदी पहले ही यह कह चुके हैं कि अगर सीएम नीतीश को इस बारे में पहले से पता नहीं है तो अब मामला सामने आने पर कार्तिकेय सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।

अपने ऊपर लगे आरोपों पर बोले कार्तिकेय सिंह- ‘दोषी नहीं पाया गया हूं’
बिहार के कानून मंत्री और बाहुबली अनंत सिंह के राइट हैंड माने जाने वाले कार्तिकेय सिंह ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों का जवाब दिया है। कार्तिकेय सिंह ने कहा कि पहली बार एमएलसी बना हूं और अब मंत्री भी बन गया हूं, इसलिए जिम्मेदारी काफी अधिक हो गई है। मैं अब पूरे बिहार का काम देखूंगा लेकिन मेरी प्राथमिकता उन लोगों के प्रति होगी जिन्होंने मुझे जिताकर यहां भेजा है। उन्होंने कहा कि मैं सरकरी शिक्षक था, 2015 में वीआरएस लिया। मेरे बाबा स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। मैं शुरू से ही राजनीति से जुड़ा रहा। जब दिलीप सिंह मोकामा का प्रतिनिधित्व करते थे तब से मैं उनके साथ काम करता रहा। अनंत सिंह जब से राजनीति में आए तब से मैं उनके साथ काम करता रहा। सुशील मोदी की ओर से लगाए गए आरोप पर कार्तिकेय सिंह ने कहा कि चुनावी हलफनामा में सारी जानकारी दी जा चुकी है। वहां कोई बात छुपाई नहीं जाती है। केस होना या नहीं होना अलग बात है, लेकिन केस में दोषी पाया जाना अलग बात है।

सुशील मोदी ने कार्तिकेय सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने दिल्ली में बुधवार को कहा, ‘जिस कार्तिकेय सिंह को मंत्री बनाया गया है, वह अनंत सिंह के राइट हैंड हैं। अनंत सिंह सजायाफ्ता हैं, जेल में बंद है। उनकी विधायकी हाल ही में समाप्त हुई है। वहीं कार्तिकेय किडनैपिंग के मामले में फरार हैं। 16 अगस्त को इनको सरेंडर करना है। इस दिन सरेंडर करने के बजाय कार्तिकेय मंत्री पद की शपथ लेने चले गए। क्या यह नीतीश जी को मालूम नहीं है। मुख्यमंत्री जब किसी को मंत्री पद की शपथ दिलाता है तो वह पूरा पुलिस वेरिफिकेशन कराता है। कौन से मुकदमे हैं, क्या मुकदमे हैं। नीतीश जी तो बाढ़ मोकामा इलाके से ही आते हैं, तो क्या उनको नहीं मालूम है कि कौन आदमी क्या है। ऐसे वक्ति को मंत्री बनाया, वह भी कानून मंत्री बनाया।’

सुशील मोदी ने कहा कि माना कि कार्तिकेय सिंह को कोर्ट ने दोषी नहीं ठहराया है, लेकिन यह तो सत्य है ना कि इनके खिलाफ वारंट जारी है। जिस चंद्रशेखर को शिक्षा मंत्री बनाया गया है वह दिल्ली एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ अरेस्ट हो चुके हैं। आरोप लगाया कि अनंत सिंह से खुद नीतीश कुमार डरते हैं, इसलिए उन्होंने कार्तिकेय सिंह को मंत्री बनने से नहीं रोका है। सीएम नीतीश को इस मामले पर अपना पक्ष रखना चाहिए।

वि शंकर प्रसाद ने सीएम नीतीश को कहा ‘बेचारा’
कार्तिकेय कुमार का जिक्र कर बीजेपी सीएम नीतीश पर हमलावर है. बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी के बाद अब रवि शंकर प्रसाद ने बिहार सीएम को घेरा है. वह बोले कि बिहार में अपहरण खौफ और वसूली का राज आ गया. बिहार सरकार के मंत्री कार्तिकेय कुमार सिंह के ऊपर संगीन आरोप है, वो भी कानून मंत्री है.

सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि नितीश बाबू को क्या कहा जाए. वह बेचारे हो गए हैं. मैं भी पूर्व कानून मंत्री रहा हूं. कार्तिकेय के ऊपर कई मामले हैं. अपहरण, हत्या के लिए अपहरण जैसे गंभीर आरोप हैं. उनको कानून मंत्री बनाया गया है. यह कानून की प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ किया गया है.

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...