2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बताया लंपटाचार्य, SP के स्वामी प्रसाद मौर्य का...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बताया लंपटाचार्य, SP के स्वामी प्रसाद मौर्य का सिंदूर वाले बयान पर जोरदार हमला

Published on

लखनऊ

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के महिलाओं को लेकर दिए गए सिंदूर वाले बयान पर माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जोरदार हमला बोल दिया है। इस हमले में उन्होंने साधु-संतों को भी लपेटा है। स्वामी प्रसाद मौर्य पहले तुलसीदास रचित रामचरितमानस के दोहों पर आपत्ति जताते हुए इसे बैन करने की मांग कर चुके हैं। इस पर विवाद गहराया तो पार्टी ने उनके बयान से खुद को अलग कर लिया। साधु-संतों ने आपत्ति जताई तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन्हें निशाने पर ले लिया। इसके बाद से लगातार वे साधु-संतों पर हमले कर रहे हैं। अब उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के महिलाओं के माथे पर सिंदूर नहीं होने से प्लॉट खाली होने वाले बयान पर उन्हें लंपटाचार्य से विभूषित कर दिया है। साथ ही, लखैरा और टपोरी भी कहा है। इस मामले में साधु-संतों की ओर से कोई बयान नहीं आने पर भी करारा हमला किया है।

स्वामी मौर्य ने क्या कहा?
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि यह बागेश्वर वाले बाबा हैं या लखैरा, टपोरी, लंपटाचार्य? जो महिलाओं के प्रति इतनी अच्छी और गंदी भाषा का प्रयोग करता है। कहता है कि जिस महिला की मांग में सिंदूर लगा हो और गले में मंगलसूत्र लटक रहा हो तो हम समझते हैं कि इसकी रजिस्ट्री हो चुकी है। जिस महिला के मांग में सिंदूर न लगा हो और गले में मंगलसूत्र न पहना हो तो हम सोचते हैं कि यह प्लॉट खाली है। बाबा का ये घटिया बयान देश की समस्त महिलाओं का घोर अपमान है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि इसकी कड़ी निंदा करता हूं। इस बयान पर साधु-संतों, मठाधीश-धर्माचार्यों और पंडे-पुजारियों की चुप्पी और भी निंदनीय है। उनकी जुबान पर अभी तक ताला लगा हुआ है। महिलाओं के सम्मान में बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। क्या साधु-संतों का यही चरित्र है?

लगातार हमलावर हैं स्वामी मौर्य
स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार साधु-संतों पर निशाना बना रहे हैं। इसके जरिए वे दलित-पिछड़ों को साधने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों कई बार विभिन्न मुद्दों पर उन्हें घेरा है। अब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नोएडा में चल रहे कार्यक्रम में दिए गए बयान को लेकर उनके निशाने पर फिर से साधु-संत आ गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस फिर दोहों को लेकर महिलाओं और दलित-पिछड़ों के अपमान की बात कही थी। इस पर खूब राजनीतिक विवाद गहराया था।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने पिछले दिनों आजम खान को कोर्ट से सजा के ऐलान के बाद भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि आजम खान को भाजपा मरवाना चाहती है। साथ ही, यह भी कहा है कि दलित और वंचित समाज 2024 में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे। स्वामी मौर्य पहले भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को घेरते रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...