4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यउधार के 60 लाख वापस न करना पड़े, मकान मालिक ने PHD...

उधार के 60 लाख वापस न करना पड़े, मकान मालिक ने PHD छात्र को मार डाला, शव के टुकड़े कर गंगनहर में फेंका

Published on

गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक पीएचडी स्कॉलर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक ने अपने यहां रहने वाले पीएचडी के छात्र की हत्या कर उसके शव के चार टुकड़े किए और उसे गंगनहर में फेंक दिया। मृतक छात्र के दोस्तों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।

अंकित खोखर नाम का पीएचडी का छात्र उमेश नाम के शख्स के यहां किराये पर रहता था। उमेश ने अंकित से बिजनस के लिए 60 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि पैसे लौटाने न पड़ें, इसलिए उमेश ने अंकित की हत्या कर दी और उसके शव के चार टुकड़े कर गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि अंकित अस्पताल में कंपाउंडर उमेश के साले प्रदीप का दोस्त था। उमेश ने अंकित की पहले गला घोंटकर हत्या की गई और फिर उसके टुकड़े किए गए। उमेश और उसकी पत्नी समेत 6 लोग मामले में हिरासत में लिए गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, अंकित खोखर बागपत के मुकुंदपुर गांव का रहने वाला था और लखनऊ के बाबा साहेब अंबेडकर विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहा था। तीन महीने पहले ही उसने अपनी फाइल यूनिवर्सिटी में सबमिट की थी और गाजियाबाद आया था। यहां वह उमेश शर्मा के यहां किराये के मकान में रह रहा था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। बताया गया कि अंकित ने अपनी पुश्तैनी प्रॉपर्टी बेचकर डेढ़ करोड़ रुपये खाते में ट्रांसफर कराए थे। 7 अक्टूबर को वह लापता हुआ और दो महीने तक कुछ पता नहीं लगा तो दोस्तों ने लापता रिपोर्ट थाने में लिखवाई।

दोस्तों ने बताया कि दो महीने से अंकित का कोई सुराग नहीं लगता था। उसका फोन ऑन था लेकिन कॉल रिसीव नहीं होता था। मैसेज के जवाब आते थे लेकिन लैंग्विज उसकी नहीं होती थी। उसके फोन नंबर के जरिए पुलिस ने पता लगाया कि अंकित के खाते से पैसे भी निकाले गए हैं। पुलिस ने बताया कि उमेश को अंकित के खाते में करोड़ों रुपये होने की जानकारी थी। सितंबर में उसने अंकित से बिजनस के लिए 60 लाख रुपये का कर्ज लिया था। उमेश को पता था कि अंकित के परिवार में कोई बचा नहीं था। ऐसे में अगर उसे मार दिया जाए तो पैसा वापस नहीं करना पड़ेगा।

अंकित की हत्या करने के बाद भी उमेश उसके खाते से पैसे निकालता रहा। अंकित का फोन उसके पास था, जिसमें नेट बैंकिंग चालू था। अक्टूबर से दिसंबर तक उसने अंकित के खाते से 40 लाख रुपये निकाले थे।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...