8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालनेता जी के वादे अधूरे! 'सीधी पेशाब कांड' पीड़‍ि‍त का छलका दर्द,...

नेता जी के वादे अधूरे! ‘सीधी पेशाब कांड’ पीड़‍ि‍त का छलका दर्द, बोला- अब कोई को नहीं दिखता

Published on

सीधी

इस साल जुलाई में देश को झकझोर देने वाली घटना मध्‍य प्रदेश के सीधी से सामने आई। यहां एक आदिवासी समुदाय के युवक पर पेशाब करने की घटना पर हंगामा अब शांत हो गया है। इस घटना का पीड़‍ित जो घटना के बाद बार-बार घर आने वालों से परेशान था, अब नेताओं के वोट मांगने के लिए आने का इंतजार कर रहा है, ताकि घटना के समय उससे किए गए नौकरी दिलाने जैसे वादों को पूरा कराने की मांग कर सके।

कोई नेता वोट मांगने नहीं आया- पीड़ित
सीधी पेशाब कांड के पीड़‍ित ने टीओआई से फोन पर बातचीत में बताया कि मैं अब बिल्‍कुल ठीक हूं। आसपास गार्ड हैं। इसलिए मैं ज्‍यादातर कहीं नहीं जाता, लेकिन नौकरी की मेरी मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। पीड़‍ित ने बताया कि अभी तक कोई भी नेता मेरे पास इस चुनाव में वोट मांगने नहीं आया है।

जब उनसे पूछा गया कि क्‍या किसी नेता ने उनसे प्रचार करने के लिए कहा है तो पीड़ित ने बताया कि अभी तक कोई नहीं आया है, इसलिए किसी ने मुझसे इसके लिए पूछा भी नहीं। पीड़ित ने बताया कि अगर नेता मेरे घर आएंगे तो मैं अपनी नौकरी की मांग की बात करूंगा।

सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं गार्ड
सीधी पेशाब कांड के पीड़ित ने बताया कि इस घटना के बाद से मैं आरोपी के परिवार के किसी भी सदस्‍य से नहीं मिला। मैं कहीं नहीं जाता हूं क्‍योंकि मेरे साथ हर समय गार्ड रहते हैं। पीड़‍ित का कहना है कि मुझे एक साधारण सी नौकरी की जरूरत है, ताकि मैं अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकूं।

जुलाई में वायरल हुआ था वीडियो
इस साल जुलाई माह में एक विचलित करने वाला वीडियो वायरल हुआ था, जो सीधी जिले का था। जिसमें प्रवेश शुक्‍ला नाम का युवक शराब के नशे में सिगरेट पीते हुए आदिवासी युवक के चेहरे पर पेशाब करते देखा गया। प्रवेश शुक्‍ला सीधी विधायक केदारनाथ शुक्‍ला का करीबी बताया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रवेश शुक्‍ला को उसके गांव कुबरी के पास से गिरफ्तार किया था।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...