12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यझुग्गी खाली करके चले जाओ वरना अंजाम बुरा होगा... नूंह शोभा यात्रा...

झुग्गी खाली करके चले जाओ वरना अंजाम बुरा होगा… नूंह शोभा यात्रा से पहले गुरुग्राम में लगे धमकी वाले पोस्टर

Published on

गुरुग्राम

पड़ोसी नूंह जिले में सोमवार को निकाली जाने वाली ‘शोभा यात्रा’ से पहले गुरुग्राम के बड़ा मामला सामने आया है। यहां सेक्टर-69 में झुग्गियों पर कुछ ‘चेतावनी वाले’ पोस्टर लगाए गए हैं। झुग्गियों वाले लोगों को क्षेत्र खाली करने या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है। दरअसल सेक्टर-69 स्थित झुग्गी बस्ती में लगभग 200 परिवार रहते हैं। इनमें ज्यादातर पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक हैं।

एक निवासी दिनेश राय ने कहा क‍ि शनिवार और रविवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने दो पोस्टर चिपकाए। उन्‍होंने हमें 28 अगस्त तक क्षेत्र खाली करने या गुस्से का सामना करने की धमकी दी। उन्होंने कहा क‍ि पोस्टरों में लोगों को 28 अगस्त तक झुग्गी खाली करने की चेतावनी दी गई है। अन्यथा उनकी झोपड़ियों में आग लगा दी जाएगी। वहां रहने वाले लोग अपने जीवन के लिए जिम्मेदार होंगे। पोस्टरों पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद् के भी नाम हैं।

नूंह ह‍िंसा के बाद से है दहशत
झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने बताया कि 31 जुलाई को नूंह में हुई सांप्रदायिक झड़प से भड़की हिंसा के गुरुग्राम पहुंचने के बाद ज्यादातर झोपड़ियां खाली हो गईं और अब भी उनमें ताले लगे हुए हैं। हालांकि पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया, लेकिन झुग्गीवासियों में डर और दहशत बना हुआ है।

चेतावनी वाले पोस्टर बरामद
बादशाहपुर थाने के एसएचओ सतीश देशवाल ने कहा क‍ि मामला हमारे संज्ञान में आया है। हमने लोगों की सुरक्षा के लिए पीसीआर वैन के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की है। हमने मौके से चेतावनी वाले पोस्टर बरामद किए हैं। मामले की जांच चल रही है। इस घटनाक्रम के पीछे जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और गिरफ्तार किया जाएगा।

नूंह में धारा 144 लागू
इससे पहले शनिवार को हरियाणा के नूंह जिला प्रशासन ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी। इससे एक स्थान पर चार या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। क्योंकि प्रशासन की ओर से अनुमति देने से इनकार करने के बावजूद हिंदू संगठन 28 अगस्त को धार्मिक जुलूस निकालने पर अड़े हुए हैं। शोभा यात्रा के मद्देनजर जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...