9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीय'ये काम छोड़ दो भाई...', जब डिजिटल अरेस्ट के लिए जालसाज ने...

‘ये काम छोड़ दो भाई…’, जब डिजिटल अरेस्ट के लिए जालसाज ने पुलिसवाले को मिला दिया फोन, Video

Published on

नई दिल्ली,

त्रिशूर सिटी पुलिस ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताने वाले एक जालसाज को रंगे हाथों पकड़ लिया. जालसाज को उस समय झटका लगा जब उसका टारगेट एक असली पुलिस अधिकारी निकला. पुलिस अधिकारी को जालसाज का फोन आया और उसने दावा किया कि वह मुंबई पुलिस से बोल रहा है. उसने पुलिसवाले को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की.

जालसाज ने डराने-धमकाने के उसी सामान्य तरीके का इस्तेमाल किया, जो ऐसे ठग करते हैं और पुलिस अधिकारी से पैसे ऐंठने का प्रयास किया. पुलिस अफसर तुरंत पहचान गया कि यह फ्रॉड कॉल है. उसने तय किया वह जालसाज को सब​क सिखाएगा. अधिकारी ने अपनी पहचान छिपाई और अनजान होने का नाटक करते हुए जालसाज को बातचीत में उलझाए रखा.

जालसाज इस मुगालते में रहा कि उसने अपने टारगेट को ग्रिप में ले लिया है और पुलिस अधिकारी पर पैसे के लिए दबाव बनाता रहा. उसने पुलिस अधिकारी को संभावित पीड़ित समझकर वीडियो कॉल शुरू कर दी. जालसाज ने पूछा कि आप कहां हैं? पुलिसवाले ने जवाब दिया कि मेरे फोन का कैमरा खराब है सर.

फिर जालसाज के बार-बार कहने पर, पुलिस अधिकारी ने अपना कैमरा चालू किया और कहा, ‘ये छोड़ दो भाई, हमने तुम्हारी लोकेशन ट्रेस कर ली है.’ असली पुलिस अधिकारी को कॉल करने की अपनी गलती का एहसास होने पर, जालसाज ने तुरंत अपना कैमरा बंद कर दिया. त्रिशूर पुलिस की साइबर सेल ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है.

बता दें कि साइबर फ्रॉड का यह नया तरीका है, जिसमें जालसाज पुलिस की वेशभूषा में वीडियो कॉल करते हैं और सामने वाले को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश करते हैं. उनके पास सामने वाले के बारे में कुछ सटीक जानकारियां भी होती हैं, जैसे आधार कार्ड की डिटेल, नाम और पता इत्यादि. जालसाज से अपने बारे में ये जानकारियां सुनकर, पीड़ित उस पर विश्वास कर लेता है और ठगी का शिकार हो जाता है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...