25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यजेल बनी है जिंदगी... हाथरस की पीड़ित फैमिली का दर्द तो सुनिए,...

जेल बनी है जिंदगी… हाथरस की पीड़ित फैमिली का दर्द तो सुनिए, राहुल गांधी ने शेयर किया पीड़ित परिवार का वीडियो

Published on

हाथरस

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अभी पिछले सप्ताह ही हाथरस में गैंगरेप के बाद जान गंवाने वाली लड़की के पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। करीब 45 मिनट तक चली मुलाकात के बाद वह वापस दिल्ली लौट गए थे। अब उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ बातचीत का वीडियो शेयर किया है। 11 मिनट 57 सेकेंड के वीडियो में परिजन राहुल गांधी के सामने दर्द जाहिर करते हुए न्याय की बात करते नजर आ रहे हैं।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स और यूट्यूब पर वीडियो साझा करते हुए लिखा- हाथरस रेप पीड़िता के परिवार के हताशा से भरे एक-एक शब्द को ध्यान से सुनिए और महसूस कीजिए। ये आज भी दहशत में हैं। इनकी स्थिति इस बात की पुष्टि करती है कि दलितों को न्याय मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। हम इस परिवार के साथ हैं- इनके घर का रिलोकेशन करेंगे और हर ज़रूरी सहायता देंगे।

https://x.com/RahulGandhi/status/1868861170532467012?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1868861170532467012%7Ctwgr%5E96602a45958ef78611551127496f115a392dab79%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fhathras%2Frahul-gandhi-share-video-of-meeting-with-hathras-rape-murder-victim-family-express-pain-news%2Farticleshow%2F116390378.cms

राहुल यहां पीड़ित परिवार के घर में जाकर मां-बाप, भाइयों और महिलाओं के साथ बातचीत करते दिखाई पड़ रहे हैं। परिवार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा कि आरोपी छूट गए हैं। गाँव में घूम रहे हैं। एक जेल गया है बाकी 3 बरी हो गए हैं। परिवार ने कहा कि आरोपियों को छुड़ाने के लिए करोड़ों में डील हुई है।

परिवार ने कांग्रेस नेता से कहा कि घर से बाहर जाने के लिए भी CRPF से इजाजत लेनी पड़ती है। हम लोग पिछले चार सालों से कैदी की जिंदगी जी रहे हैं। अब इस गांव में हम लोग रहना ही नहीं चाहते हैं। हम लोगों को बहुत टॉर्चर किया गया। उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि उन्होंने हमारे परिवार को नौकरी दी है, घर दिया है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।

परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी एक वीडियो में बोल रहे हैं कि परिवार को बॉडी सौंपी गई थी। और परिवार की सहमति से बॉडी रात को जलाई गई थी। परिवार ने आगे कहा,’यह झूठ बोलते हैं यह दुनिया ने देखा है। पीड़िता की मां ने कहा कि सरकार को किसी की बॉडी को जलाने का अधिकार भी नहीं होना चाहिए।’

पीड़िता की मां ने राहुल से कहा कि दिल्ली में निर्भया कांड पीड़िता जाति से ब्राह्मण थी। उस समय पूरे देश ने सपोर्ट किया और तब देश में कांग्रेस की सरकार थी। इस वजह से उन्हें न्याय मिला, लेकिन इस देश में बीजेपी की सरकार है और हम दलित हैं। छोटी जाति के हैं जिसकी वजह से हमें न्याय नहीं मिल रहा है। हमें सिर्फ आप से ही उम्मीद है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...