17.7 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्य'शेर कभी कुत्ते का शिकार नहीं करता है', कुंडा में विरोधियों पर...

‘शेर कभी कुत्ते का शिकार नहीं करता है’, कुंडा में विरोधियों पर गरजे राजा भैया

Published on

प्रतापगढ़,

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं. सबकी नजर प्रतापगढ़ की कुंडा पर है. यहां पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल से ऊषा सिंह मैदान में हैं. अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए राजा भैया ने कहा कि शेर भूखा रह जाए, लेकिन कभी कुत्तों का शिकार नहीं करता है.

कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपने प्रत्याशियों के लिए जनसभा कर ताकत झोंकी. सोमवार देर शाम बजरंग बहादुर इंटर कॉलेज में जनसत्ता दल की प्रत्याशी ऊषा सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में राजा भैया ने कहा कि कुंडा में किसी दल की हिम्मत नहीं हुई जनसभा करने की.

विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि शेर कभी शिकार करना छोड़ता नहीं है और दूसरी बात यह है कि शेर कभी कुत्ते का शिकार नहीं करता है. राजा भैया का यह निशाना विरोधियों पर था. जनसभा के दौरान राजा भैया ने अपने दल के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा और कहा कि यह पार्टी आपकी है और जितवाना आपको है.

जनसत्ता दल ने इस बार नगर निकाय चुनाव में तीन प्रत्याशी उतारे हैं. कुंडा में ऊषा त्रिपाठी, डेरवा में कुंवर बहादुर पटेल, हीरागंज में निर्मला देवी जनसत्ता दल के सिंबल आरी पर चुनाव लड़ रहे हैं. 2019 में बनी जनसत्ता दल की पार्टी से मौजूदा समय में 2 विधायक और एक एमएलसी हैं. राजा भैया का जिला पंचायत की सीट पर भी कब्जा है.

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...