15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया की सबसे महंगे-सस्ते शहरों की लिस्ट जारी, भारत का यह शहर...

दुनिया की सबसे महंगे-सस्ते शहरों की लिस्ट जारी, भारत का यह शहर व‍िश्‍व में सबसे सस्‍ता, जानें सबसे महंगा शहर

Published on

बेलग्रेड

डाटा कंपनी नुबियो ने साल 2025 के लिए दुनिया के सबसे महंगे और सस्ते शहरों की अपनी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में (Numbeo Cost of Living Index 2025) में कुल 327 शहर शामिल हैं, जिसमें भारत, मिस्र और पाकिस्तान के शहर सबसे ज्यादा सस्ते हैं। सबसे सस्ता शहर (327वें नंबर पर) भारत का कोयंबटूर है। वहीं सबसे महंगी (शीर्ष पर) स्विटजरलैंड की ज्यूरिख सिटी है। यह सर्वे न्यूयॉर्क की जीवन लागत के आधार पर दुनियाभर के शहरों में खर्च की तुलना करके किया गया है। इसमें घर का किराया, खाना और क्रय शक्ति को शामिल किया गया है।

इस लिस्ट के शुरुआती तीन सबसे महंगे शहर स्विट्जरलैंड के हैं। ज्यूरिख के बाद लॉजेन और जिनेवा दुनिया के दूसरे और तीसरे सबसे महंगे शहर हैं। अमेरिका का न्यूयॉर्क चौथे स्थान पर है। स्विट्जरलैंड का ही बाजेल पांचवें और बर्न छठे स्थान पर हैं। इंडेक्स में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को का सातवां और होनोलूलू का आठवां स्थान हैं। आइसलैंड का रेकजाविक और अमेरिका का बोस्टन भी दस सबसे महंगे शहरों की सूची में हैं। इसके बाद सिंगापुर 11वें, वॉशिंगटन 13वें और लंदन 14वें स्थान पर है।

सस्ते शहर भारत-पाकिस्तान में
इस लिस्ट में भारत का कोयंबटूर दुनिया का सबसे सस्ता शहर है। इसके बाद मिस्र का अलेक्जेंड्रिया (326वें स्थान पर) आता है। पाकिस्तान का लाहौर तीसरा सबसे सस्ता (325वां स्थान) और कराची चौथा सबसे सस्ता शहर है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद इस लिस्ट में 314 नंबर पर है। लाहौर और कराची ज्यूरिख से 85 फीसदी तक सस्ते हैं।

भारत का लखनऊ (323वां स्थान), जयपुर (322), सूरत (321), कोच्चि (320), भुवनेश्वर (319), कोलकाता (318) वडोदरा (316) और चंडीगढ़ 315वें स्थान पर रहते हुए लिस्ट में सबसे सस्ते शहरों में शामिल हैं। भारत के दूसरे शहरों में मुंबई (286), गुरुग्राम (291) पुणे (299), दिल्ली (301), नोएडा (303), हैदराबाद (309), अहमदाबाद (310) और चेन्नई इस लिस्ट में 311वें नंबर पर हैं। लिस्ट में 314 से 327 यानी सबसे सस्ती 14 सिटी में दो मिस्र के, तीन पाकिस्तान के और 9 भारतीय शहर हैं।

कैसे बनी है ये लिस्ट
नुबियो ने दुनियाभर के शहरों में जीवनयापन की लागत को पैमाने बनाते हुए ये लिस्ट तैयार की है। न्यूयॉर्क शहर में खर्च के आधार को इसके लिए मानक बनाया गया है और 327 शहरों की तुलना की गई है। इसमें खानापीना, रहना और ट्रांसपोर्ट जैसी रोजमर्रा के खर्च को जोड़ गया है। यह रिपोर्ट उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो दुनिया के प्रमुख शहरों में नौकरी या बिजनेस के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं।

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...