10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव : 7 चरणों में डाले जाएंगे वोट, 19 अप्रैल से...

लोकसभा चुनाव : 7 चरणों में डाले जाएंगे वोट, 19 अप्रैल से शुरू होगा मतदान, 4 जून को आएंगे परिणाम

Published on

नई दिल्ली

इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इलेक्शन की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग ने बताया कि देश के 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान सात मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवें चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 25 मई और सातवें चरण का मतदान एक जून को होगा। चुनाव परिणाम चार जून को घोषित किए जाएंगे। सबसे ज्यादा 102 लोकसभा सीटों पर पहले फेज में चुनाव करवाया जाएगा। दूसरे फेज में 89 लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। तीसरे फेज में 94 और चौथे फेज में 96 लोकसभा सीटों पर होगी। पांचवे चरण में 49 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, छठे चरण में 57 लोकसभा सीटों पर और सातवें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

कब-कब होगा मतदान, कितनी सीटों पर होगी वोटिंग, देखें पूरा शेड्यूल
– पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा. इसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी.
– दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसमें 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी.
– तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी. 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी.
– चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी. 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी.
– पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी.
– छठें चरण में 25 मई को वोटिंग होगी. 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी.
– सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी. 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी.
– नतीजे 4 जून को आएंगे.

 

बता दें कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे. जबकि काउंटिंग 4 जून को होगी. पहला चरण 19 अप्रैल को, दूसरा 26 अप्रैल को, तीसरा 7 मई को, चौथा 13 मई को, पांचवां 20 मई को, छठा 25 मई को और सातवां चरण 1 जून को होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है. उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे. 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी. 85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर या दिव्यांग वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें. बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीईसी ने कहा कि चुनाव के बाद मतदान केंद्र पर कचरा नहीं होगा. कार्बन फुट प्रिंट सबसे कम होगा. केवाईसी, वोटर हेल्प लाइन और सी विजिल एप सबवोटर कार्ड से बूथ, उम्मीदवारों की जानकारी मिलेगी. कॉन्ट्रेक्ट स्टाफ या वॉलंटियर चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाए जाएंगे.

लोकसभा चुनाव के साथ इन 4 राज्यों में होंगे विधानसभा इलेक्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ऐलान किया कि आम चुनाव के साथ-साथ 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे. इसमें ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...