10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यलाखों का नुकसान, कई टेंट जलकर हुए खाक, 500 लोग कैंप में...

लाखों का नुकसान, कई टेंट जलकर हुए खाक, 500 लोग कैंप में थे मौजूद… महाकुंभ मेला क्षेत्र में कैसे लगी आग?

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र में रविवार को आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, गंगा पुल के दाहिने तरफ महाकुंभ मेला क्षेत्र में भीषण आग लगी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गईं। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने से महाकुंभ मेला क्षेत्र में आए श्रद्धालु काफी सहम गए। हालांकि, महाकुंभ मेला क्षेत्र में हुए इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आग लगने से लाखों के माल का नुकसान हुआ है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

रिपोर्ट के मुकाबिक, महाकुंभ मेले के सेक्टर नं-19 पुल नंबर 12 के निकट झूंसी रेलवे लाइन के नीचे गीता प्रेस कैंप में आग लगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलेंडर फटने के कारण आग लगी है। कैंप में खाना बनाया जा रहा था, जिस दौरान सिलेंडर फट गया। इसके बाद वहां आग लग गई। आग ने फैलते-फैलते 20-25 टेंट को अपनी जद में ले लिया। इसे बुझाने के लिए दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि जिस कैंप में आग लगी है उसमें 500 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

बता दें कि पौष पूर्णिमा स्नान के साथ प्रयागराज के संगम तट पर महाकुंभ मेले का आगाज हो गया था। करोंड़ों की संख्या में श्रद्धालु 12 साल बाद लगने वाले कुंभ में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा खयाल रखा जा रहा है। सुरक्षा के सभी इंतजाम वहां किए गए हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this