14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeभोपालMP में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बैन, CM बनते ही मोहन यादव...

MP में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बैन, CM बनते ही मोहन यादव का बड़ा फैसला

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले बड़े फैसले में मोहन यादव ने बुधवार को धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। उन्होंने खुले में मांस की बिक्री पर भी रोक लगाने का आदेश जारी किया है।इससे पहले दिन में उज्जैन दक्षिण से भाजपा विधायक मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 58 वर्षीय नेता को राज्य की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पद की शपथ दिलाई। शपथ के बाद ही वे बाबा महाकला के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे।

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पदभार संभालते ही पहला आदेश जारी किया है। जिसके तहत धार्मिक स्थानों पर तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकररों को हटाया जाएगा या इनकी आवाज को कम किया जाएगा। साथ ही खुले में बिक रहे मांस पर भी रोक लगाने का आदेश जारी किया है। मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया है।

बताया जा रहा है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पदभार संभालने के बाद पहला नोटशीट लिखा था। बता दें कि मोहन यादव संगठन से जुड़े हुए हैं। उनके पहले आदेश को लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। इसके पहले मोहन यादव शिवराज सरकार में शिक्षा मंत्री थे। तब उन्होंने हिंदू महाकाव्य ‘श्रीरामचरितमानस’ को 2021 में कॉलेजों में वैकल्पिक विषय बनाने की घोषणा की थी। उन्हें हिंदूत्व समर्थक माना जाता है।

गौरतलब है कि बीजेपी ने बाबा महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन दक्षिण के विधायक मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी है। जिसके बाद आज शपथ का कार्यक्रम हुआ है। प्रदेश में एक मुख्यमंत्री के साथ दो डेप्युटी सीएम ने भी शपथ ली है।ते ही मोहन यादव का बड़ा फैसला

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this